logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बॉबी देओल की 'बंदर' एक्स पर हुई ट्रेंड, लोगों ने #MeTooForMen से जोड़ा

बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' एक्स पर ट्रेंड कर रही है। लोग इस फिल्म को #MeTooForMen से जोड़ते हुए अपनी राय दे रहे हैं।

Bobby Deol

बॉबी देओल, Photo credit: Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चली थी। इस फिल्म में बॉबी की दमदार ऐक्टिंग की लोगों ने तारीफ की थी। इसके बावजूद फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था।  

 

एक्स पर यह फिल्म ट्रेंड कर रह रही है। सोशल मीडिया पर लोग इस फिल्म को #MeTooForMen कैंपेन से जोड़ रहे हैं। एक्स पर लोग फिल्म से जुड़े वीडियो क्लिप शेयर कर रहे हैं और उस पर अपनी राय दे रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'रात भर ठिठुर रही थी', 'भीगी भीगी रातों में' गाने को लेकर जीनत ने सुनाया किस्सा

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुई 'बंदर'

एक व्यक्ति ने लिखा, 'हर बार आदमी ही गलत हो ये जरूरी नहीं। बंदर मूवी एक सिंपव लेकिन जरूरी प्वाइंट रखती है। जज करने से पहले उसकी साइड को भी सुनना चाहिए।#MeTooForMen।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'कभी- कभी चिल्लाकर बोलना पूरी सच्चाई नहीं होती। बंदर फिल्म याद दिलाती है कि हमें मान्यताओं पर सवाल उठाने चाहिए और हर पक्ष की बात सुननी चाहिए।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'हर आरोपी की कहानी एक जैसी नहीं होती। 'बंदर' फिल्म दिखाती है कि बात सुनना, समझना और निष्पक्ष फ़ैसला करना हमेशा क्यों जरूरी है।#MeTooForMen'। एक्स पर इस तरह के कई ट्वीट हैं।

 

 

 

 

 

क्या है #MeTooForMen?

दरअसल महिलाओं ने मीटू मूवमेंट में महिलाओं ने उनके साथ हुए यौन उत्पीड़न और शोषण के बारे में बात की थी। उसी तरह #MeTooForMen का मतलब है कि पुरुष भी पीड़ित हो सकते हैं। उनके अनुभवों को भी सुनना चाहिए। इस शब्द का इस्तेमाल उन लोगों के लिए होता है जिन्होंने यौन उत्पीड़न, यौन शोषण या झूठे आरोपों का सामना किया है।

 

यह भी पढ़ें: न बड़े सिंगर, न म्यूजिक कंपनी, फिर भी टॉप 10 में छाए 'हनुमान अंश' के गाने

क्या है 'बंदर' की कहानी?

बॉबी देओल ने फिल्म में समर मेहरा का किरदार निभाया है जो पेशे से टीवी अभिनेता है। उसका जीवन पूरी तरह से बदल जाता है जब एक महिला उस पर रेप का आरोप लगाती है। 

रेप का आरोप लगने के बाद उसकी जिदंगी पर क्या प्रभाव पड़ता है। उस पर फिल्म की कहानी आधारित है। इस फिल्म में बॉबी के साथ सपना पब्बी, सान्या मल्होत्रा और सबा आजाद हैं। यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 28 अगस्त 2026 को इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम किया गया। 


और पढ़ें