मिस्र की राजधानी काहिरा के एक हाईवे पर बुधवार को तेल से भरा टैंकर पलट गया और उसमें भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से 31 लोगों की मौत हो गई है, 21 लोगों के घायल होने की खबर है। जहां हासदा हुआ है वह राजधानी के घनी आबादी वाला अल-वराक इलाका है। हादसे के बाद लोगों को यहां एक बड़ा आग का गोला और घना काला धुआं उठता हुआ दिखा, वहां मौजूद गाड़ी चलाने वाले हॉर्न बजा रहे थे और बचने के लिए भाग रहे थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब काहिरा के रिंग रोड पर फ्यूल से भरा एक ट्रक पलट गया, यह राजधानी के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ने वाला एक भीड़भाड़ वाला हाईवे है। टैंकर में आग लगने से आस-पास की गाड़ियां भी चपेट में आ गईं।
यह भी पढ़ें: नजदीकी तो दिखी, पुराना भरोसा भी बहाल होगा? भारत-नेपाल के संबंधों की कहानी
जले हुए लोगों की पहचान के लिए DNA टेस्ट
हादसे के बाद मौके पर 39 एम्बुलेंस भेजी गईं और 15 लोगों को घायल अवस्था में हॉस्पिटल ले जाया गया, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के वक्त वहां मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मंजर बहुत डरावना था, वह क्रैश के तुरंत बाद पहुंचा और देखा कि पलटा हुआ फ्यूल ट्रक आग की लपटों में घिरा हुआ था। इस हादसे के बाद जांच शुरू कर दी गई है और बुरी तरह जले हुए लोगों की पहचान के लिए DNA टेस्ट किए जा रहे हैं।
हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा कि उसने अपना इमरजेंसी अलर्ट लेवल बढ़ा दिया है और हेल्थ मिनिस्टर खालिद अब्देल गफ्फार घटनास्थल और पास के अस्पतालों में गए हैं। बताते चलें कि हाल के सालों में मिस्र में कई जानलेवा आग लगी हैं।
खबर अपडेट की जा रही है
