इजरायली एयर फोर्स ने दावा किया है कि इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF)के जवानों ने ईरान की सेना के सैन्य ठिकानों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। इजरायल सेना ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि ईरानी सेना के 7 बड़े सैन्य लीडर खत्म हो गए हैं।

इजरायली वायु सेना (IAF) का कहना है कि उनके फाइटर जेट्स ने ईरान में कई सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए। इन हमलों में ईरान का सैन्य नेतृत्व कर रहे 7 बड़े अधिकारी मारे गए हैं। इन अधिकारियों से जुड़े विवरण को भी इजरायल ने सार्वजनिक किया है।

यह भी पढ़ें: ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत, इजरायल-ट्रंप का दावा

ईरानी सेना के कौन से अधिकारी मारे गए हैं?

  • अली नसीरजादेह: रक्षा मंत्री
  • मोहम्मद शिराजी: सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के मिलिट्री ब्यूरो के चीफ
  • अली शमखानी: खामेनेई के सुरक्षा मामलों के सलाहकार और डिफेंस काउंसिल के सेक्रेटरी
  • मोहम्मद पाकपुर: इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के चीफ
  • होसैन जबल अमेलियन: ऑर्गेनाइजेशऩ ऑफ डिफेंसिव इनोवेशन एंड रिसर्च (SPND) के चेयरमैन 
  • रेजा मोजाफरी-निया: SPND के पूर्व चेयरमैन
  • सालेह असदी: खतम अल-अंबिया कमांड के इंटेलिजेंस हेड

इजरायली वायुसेना:-
IAF के फाइटर जेट्स ने ईरान में मिलिट्री टारगेट पर सटीक हमला किया, जिसमें ईरानी डिफेंस लीडरशिप के 7 सीनियर अधिकारी मारे गए। अली शमखानी, मोहम्मद पाकपुर, सालेह असादी, मोहम्मद शिराजी, अजीज नसीरजादेह, हुसैन जबल अमेलियन, रेजा मोजाफारी-निया की मौत हो गई है। उनके बिना दुनिया एक बेहतर जगह है। 

यह भी पढ़ें: क्या अली खामेनेई को इजरायल ने मार दिया? ईरानी विदेश मंत्री ने सबकुछ बता दिया

सुप्रीम लीडर को खत्म करने का दावा 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि अली खामेनेई इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक थे और उनकी मौत अमेरिका-इज़राइल के संयुक्त हमलों में हुई है।


डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि यह ईरान के लोगों के लिए अपना देश वापस लेने का सबसे बड़ा मौका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ईरान में लोगों का विद्रोह या विरोध हो सकता है और कोई नई शुरुआत हो सकती है।

 

 

यह भी पढ़ें: 'अमेरिका अपराधी है', ईरान पर हमलों से क्यों भड़के भारत के शिया धर्मगुरु?

सवाल क्या उठ रहे हैं?

सवाल यह उठ रहा है कि ट्रंप को इस बात की इतनी पक्की जानकारी कहां से मिली? ईरान ने अभी तक इस दावे को खारिज किया है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और इजरायली अधिकारियों ने कहा था कि खामेनेई की मौत के संकेत बढ़ रहे हैं और उनका शव मिल गया है।   

ईरान की तरफ से अभी खामेनेई की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। ईरानी मीडिया और अधिकारी कह रहे हैं कि उनके नेता सुरक्षित हैं और मजबूती से कमान संभाल रहे हैं।