दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी में से एक Nvidia के सीईओ जेन्सेन हुआंग पर अफेयर स्कैंडल भारी पड़ा। कथित चीनी जासूस और बिजनेसवुमन एलिस हुआंग के साथ प्रेम संबंधों को स्वीकारने के बाद जेन्सेन को एनवीडिया अध्यक्ष, सीईओ और बोर्ड सदस्य के पद से इस्तीफा देना पड़ा। 

 

पिछले एक हफ्ते से जेन्सेन पर इस्तीफा देने का दबाव था। एनवीडिया के बोर्ड ने भी बुधवार को एक बैठक बुलाई थी। इसमें जेन्सेन के भविष्य पर निर्णय होना था। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का दावा है कि एलिस हुआंग को चीन की सरकार ने भर्ती किया था। उन्हें जेन्सेन के बारे में जानकारी जुटाने का काम सौंपा गया था।

 

यह भी पढ़ें: विदेश में मिले तलाक से भारत में हुई शादी खत्म नहीं मानी जाएगी- सुप्रीम कोर्ट

 

एक बयान में एनवीडिया ने बताया कि तत्काल प्रभाव से जेन्सेन हुआंग ने प्रेसिडेंट और सीईओ के पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर कोलेट क्रेस को अंतरिम सीईओ नियुक्त किया गया है। साल 1993 में हुआंग ने एनवीडिया की सह-स्थापना की थी। उनके पास कंपनी के 3.6 फीसद शेयर हैं।

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जेन्सेन ने बोर्ड की बैठक के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया। 63 वर्षीय हुआंग शादीशुदा हैं। एलिस के अलावा एनवीडिया की ही एक सीनियर एग्जीक्यूटिव के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर थे। हुआंग के इस्तीफे के एलान के बाद ही प्रीमार्केट ट्रेड में एनवीडिया के शेयर में 10% की गिरावट आई। 

 

 

खबर अपडेट की जा रही है...