नेपाल की बाढ़ त्रासदी के बाद एक ऐसा चमत्कार देखने को मिला, जिसे देखकर सभी लोग हैरान रह गए। बाढ़ के 9वें दिन त्रिशूली 3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से दो लोगों को निकाला गया। यह सुरंग बाढ़ के मलबे से भर चुकी थी, जहां रेस्क्यू टीम की लगातार मेहनत के बदौलत दो व्यक्तियों को जिंदा सुरंग से बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि कुछ और लोग सुरंग में फंसे हैं, जिन्हें बचाने के लिए अभियान जारी है।

 

नेपाल में 26 अगस्त को भयानक बाढ़ आई थी। बाढ़ के पानी और मलबे ने कई लोगों के घर बहा दिए। इस दौरान त्रिशूली की हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग मलबे से भर गई थी। उस दौरान कुछ कर्मचारी सुरंग में थे, जो मलबे की वजह से वहीं फंसे रह गए। नेपाल सरकार के अनुसार, 3 सितंबर को दो कर्मचारियों को सुरंग से बाहर निकाला गया। सुरंग से निकले कर्मचारियों के नाम कबीर महारजन और संजय शाह हैं। संजय शाह की उम्र 30 साल है। वहीं, कबीर 45 साल के मैकेनिकल सुपरवाइजर हैं। दोनों कर्मचारियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें: AC का कंप्रेसर फटने से पाकिस्तान के अस्पताल में लगी आग, 13 नवजात जलकर मर गए

 

सुरंग से जिंदा बचे 2 शख्स

 

नेपाल की स्वतंत्र पार्टी के सांसद और इंजीनियर राम न्यौपाने के अनुसार, 26 अगस्त की बाढ़ के मलबे की वजह से दोनों लोग सुरंग में फंस गए थे। 3 सितंबर को दोनों कर्मचारियों को सुरंग से निकालने के बाद बचाव दल को राहत मिली। इसके बाद बचाव दल बाकी कर्मचारियों की तलाश में जुट गया है, ताकि बाकी लोगों की जान बचाई जा सके।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दो कर्मचारियों को बचाने के बाद बचाव दल को सुरंग के अंदर कुछ लोगों की आवाज सुनाई दी। जिन्हें सुरंग से बाहर निकालने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। साथ ही बचाव दल ने सुरंग में फंसे लोगों को आश्वासन दिया कि उन्हें जल्द से जल्द सुरंग से बाहर निकाला जाएगा। इसके जवाब में लोगों ने कहा, 'ठीक है।' सुरंग में फंसे बाकी लोगों को बचाने के लिए नेपाल की सेना और आर्म्ड पुलिस फोर्स काम कर रही है, ताकि बाकी लोगों को जीवित सुरंग से बाहर निकाला जा सके।

 

यह भी पढ़ें: 10 डॉलर में पार्क बनाने के लिए दी थी जमीन, डेटा सेंटर के लिए 1 करोड़ में बेच दी

बाकी कर्मचारी लापता

त्रिशूल टनल में फंसे दो लोगों की तो जान बचा ली गई है। हालांकि, बाकी कर्मचारी अभी भी लापता हैं। एपी की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने आशंका जताई है कि लगभग 500 लोग सुरंग में फंसे हैं। जिन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू टीम जुटी हुई है।

 

जब 26 अगस्त को नेपाल में बाढ़ आई थी, तब कई लोग लापता हो गए थे। बाढ़ से कई गांव और शहर बुरी तरह प्रभावित हुए थे। बाढ़ के 9 दिनों बाद सुरंग में फंसे लोगों का जिंदा मिलना किसी चमत्कार से कम नहीं है। सुरंग से मिले व्यक्तियों के परिवार में खुशी का माहौल है।