देश के विभिन्न राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने हीट वेव का अलर्ट जारी कर दिया है। इस मौसम में अपनी सेहत के साथ- साथ आंखों का भी खास ख्याल रखें। गर्म हवाएं आपकी आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। 

 

इस मौसम में आंखों में सूखापन, चुभन, कड़ापन और मांसपेशियों में सख्ती की समस्याएं हो सकती हैं। सूरज से निकलने वाली हानिकारक किरणें विशेष रूप से आंखों की कॉर्निया को नुकसान पहुंचाती हैं और इससे फोटोकेराटाइटिस होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

 

ये भी पढ़ें- गर्मी में लिवर को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाएं, क्या न खाएं?

 

 गर्मी में आंखों का रखें खास ख्याल

 

इसके अलावा गर्मी से बचने के लिए हम अपना ज्यादातर समय ऐसी में बिताते हैं। ऐसी में लंबे समय तक रहने की वजह से आंखें और अधिक सूख जाती हैं। आइए जानते हैं गर्मी में आंखों का ख्याल कैसे रखें?

 

 

गर्मी के मौसम में पानी की कमी की वजह से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।  इसका असर आपकी आंखों पर भी पड़ता है। डिहाइड्रेशन की वजह से आई ड्राइनेस की समस्या बढ़ जाती है इसलिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहना चाहिए।

 

ये भी पढ़ें- सनबर्न से टैनिंग तक को कम करता है ओरल सनस्क्रीन, जानें क्या है खास

 

इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आप कंप्यूटर पर लंबे समय तक काम करते हैं तो प्रत्येक आधे घंटे में ब्रेक लें।
  • अगर आपके आंखों में धूल चली जाए तो रगड़ने की बजाय पानी से धोएं।
  • धूप में निकलने के दौरान सूरज की हानिकारक किरणों से बचने के लिए सनग्लासेस लगाएं।
  • ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें- पंखे या एसी के सीधे नीचे बैठने से बचें। लगातार हवा लगने से आपकी आंखें ड्राई हो सकती हैं। आप घर में नमी बनाए रखने के लिए ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Disclaimer: यह आर्टिकल इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों और सामान्य बातचीत पर आधारित है। विस्तृत जानकारी के लिए आप अपने किसी डॉक्टर की सलाह लें।