इस समय पूरे भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिल्ली समेत अन्य राज्यों में इस समय तापमान 40 के पार पहुंच गया है। चिलचिलाती धूप और गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। गर्मी से बचने के लिए लोग तमाम तरह के उपाय कर रहे हैं। अभी तो अप्रैल भी बीता नहीं है। मई और जून में क्या हालत होगी? इसकी अभी से लोगों को चिंता हो रही है।

 

इस बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने एक भाषण में लोगों को गर्मी से बचने का अनोखा नुस्खा बताया है। उन्होंने बताया कि गर्मी के बचने के लिए वह जेब में प्याज रखकर घूमते हैं इसलिए उन्हें गर्मी नहीं लगती है। क्या ऐसा सच में होता है?

 

यह भी पढ़ें: गर्मियों में बर्फ लगाने से त्वचा दिखती है ग्लोइंग लेकिन नुकसान क्या है?

क्या जेब में प्याज रखने से नहीं लगती है गर्मी?

पहले के समय में लोग जेब में प्याज लेकर घूमते थे कि क्योंकि खाने पीने के साधन कम थे। प्याज खाने से शरीर को ठंडक मिलती है। कुछ लोगों का मानना है कि गर्मी में प्याज रखकर निकलने से गर्मी और लू नहीं लगती है। साइंस इस बात का नहीं मानता है। यह सिर्फ भ्रांति है। इसमें किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है। वहीं आयुर्वेद के मुताबिक प्याज में क्वेरसेटिन नाम का केमिकल पाया जाता है जो हिस्टामाइन को ब्लॉक करने का काम करता है जो आपको लू से बचाने का काम करता है। इसमें सल्फर और अल्कलॉड्स होते हैं जो शरीर के तापमान को नियंत्रित करने का काम करते हैं।  

प्याज खाने के फायदे

प्याज की तासीर ठंडी होती है। इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है जिसके कारण शरीर में नमी बनी रहती है। साथ ही शरीर के तापमान को भी नियंत्रित रखता है। इसे खाने से पाचन तंत्र अच्छा होता है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में भी मदद करता है। हालांकि प्याज खाने और रखने से गर्मी या लू से बचने में मदद नही मिलती है।

 

यह भी पढ़ें: क्या है 'माइकल' में खास? मिला नेगेटिव रिव्यू फिर सेलेब्स क्यों कर रहे हैं तारीफ?

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्या कहा?

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि न मेरी गाड़ी में ऐसी चलता है न मैं किसी एसी वाले वातावरण में रहता हूं। लोग मुझसे पूछते हैं कि आप 51 डिग्री के तापमान में इन सब चीजों के बिना कैसे रह सकते हैं? मैंने कहा, 'चंबल की चमड़ी थोड़ी मोटी होती है। मैं थोड़ा जवान दिखता हूं पर मेरी आत्मा थोड़ी बूढ़ी है। उसके बाद उन्होंने अपने जेब से प्याज निकाला और कहा कि अपने साथ प्याज ले जाओ कुछ नहीं होने वाला है।'