दिल्ली समेत अन्य राज्यों में भीषण गर्म पड़ रही है। गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। इस चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए लोगों तमाम तरह के उपाय कर रहे हैं। इस मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को हो रही हैं। माता-पिता को हर समय चिंता रहती है कि उनके बच्चों को स्कूल जाते समय या बाहर खेलने के दौरान लू न लग जाए।
अगर आप भी अपने बच्चे को भीषण गर्मी से बचाना चाहते हैं तो हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं। बच्चे अपने शरीर के तापमान को वयस्कों की तरह कंट्रोल नहीं कर सकते हैं। United Nations Children and Education Fund (UNICEF) के मुताबिक बच्चों शरीर में पसीना निकालने वाली ग्रंथियां कम होती है और उनका मेटाबॉलिज्म हाई होता है। इस वजह से बच्चों को शरीर ज्यादा गर्म मौसम को आसानी से सहन नहीं कर पाता है। इस वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। अगर समय पर ध्यान नहीं दिया जाए तो हीट एग्जॉशन और फिर हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। हीट स्ट्रोक जानलेवा भी हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि बच्चों के शरीर को हाइड्रेटेड रखें।
यह भी पढ़ें: आपका बच्चा भी कंपटीशन में भाग लेने से डरता है, ये तरीके अपनाएं पेरेंट्स
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक गर्मी की वजह से बच्चों को विभिन्न प्रकार की परेशानियां होती है। इस मौसम में पेरेंट्स को बच्चा का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है।
बच्चों को कुछ घंटों पर पानी पिलाते रहे ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। इसके अलावा तरबूज, खीरा, स्ट्रॉबेरी और संतरा जैसे मौसमी फल खिलाएं। इन फलों में पानी की पर्याप्त मात्रा होती है।
डिहाइड्रेशन के लक्षण
- थकान महसूस होना
- चक्कर आना
- सिरदर्द
- ज्यादा पसीना आना
- इरिटेशन
- मुंह सूखना
- बार-बार प्यास लगना
शरीर को ठंडा रखने के लिए क्या करें?
पंखे का इस्तेमाल करें ताकि शरीर का तापमान सामान्य रहे।
ठंडे पानी से नहाएं।
हल्के कपड़े पहनाएं।
गर्दन और कलाई को गीले कपड़े से पोछे।
घर के अंदर ही बच्चों को रखें।
यह भी पढ़ें: गांव हो या शहर, सबको चाहिए प्रोटीन से भरपूर डाइट, क्या है नया ट्रेंड?
धूप से बचाकर रखें
बच्चों को धूप में बाहर न जाने दें। अगर बच्चा 6 महीने से छोटा है तो उसे सूरत की किरणों से दूर रखें। अगर बाहर जाना बहुत ज्यादा जरूरी है तो इन बातों का ध्यान रखें।
- छाव वाली जगह पर जाएं।
- अपने बच्चे को किसी कपड़े से ढककर रखें।
- सनस्क्रीन लगाएं।
- घर से बाहर निकलते समय टोपी लगाकर जाएं।
- सुबह या दोपहर के बाद बच्चों को घर से बाहर निकलने दें।
