भारत में खान-पान का तरीका तेजी से बदल रहा है, जहां पारंपरिक स्नैक्स के साथ अब ग्लोबल फ्लेवर युवाओं की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। खासकर Gen-z के लिए कोरियन फूड अब सिर्फ एक शौक नहीं बल्कि उनका आधिकारिक कम्फर्ट फूड बन चुका है। स्विगी की 'हाउ इंडिया स्विग्ड 2025' रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई 2025 में भारत में कोरियन खाने के ऑर्डर एक साल पहले के मुकाबले 50% बढ़े हैं जिसमें अकेले Gen-z की हिस्सेदारी 27% रही है। इसके अलावा, नॉन-मेट्रो शहरों में भी कोरियन फूड ऑर्डर्स में 59% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और कोरियन बन, रामेन और चिकन सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले आइटम्स में शामिल रहे हैं।
कोरियन फूड की इस लोकप्रियता के पीछे कोरियाई एंटरटेनमेंट वर्ल्ड का बड़ा असर है। आज के युवा कोरियन ड्रामा, फिल्में और गाने बड़े पैमाने पर देखते हैं। इन शो में दिखाए जाने वाले स्टीमिंग नूडल्स, लेट-नाइट फ्राइड चिकन और बारिश के मौसम में खाए जाने वाले चीजें दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ते हैं। जिससे वे उस संस्कृति और खान-पान की तरफ आकर्षित होते चले जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी 56 की उम्र में फिट क्यों हैं? उन्हीं से जानिए फिटनेस रूटीन
तीखे स्वाद का संगम
कोई भी खाना तभी लोकप्रिय होता है जब वह वहां के लोगों के स्वाद से मेल खाए। कोरियन खाने के मसालेदार सॉस, लहसुन, तिल और चटपटे मसाले भारतीय लोगों की जुबान के स्वाद पर बिल्कुल फिट बैठते हैं। भारत के लोगों को तीखा और चटपटा खाना बहुत पसंद है और यही वजह है कि कोरियन फूड का यह अंदाज यहां के युवाओं को तुरंत अपना सा लगने लगता है। कोरियन खाने का यह मसालेदार तरीका भारतीय लोगों की पसंद के बिल्कुल पास है जो इस खाने को पूरे देश में तेजी से आगे बढ़ा रहा है।
आज के समय में लोगों के रहने और खाने का तरीका काफी बदल चुका है। काम के लंबे दिन के बाद या दोस्तों के साथ वीकेंड पार्टी में मीठे और तीखे सॉस में डूबा हुआ क्रिस्पी फ्राइड चिकन, सूप में परोसी जाने वाली च्यूई राइस केक यानी ट्टोकबोक्की या सब्जियों से भरी डंपलिंग्स लोगों का दिल खुश कर देती हैं। यह खाना अब सिर्फ पेट भरने का जरिया नहीं रहा बल्कि दिनभर का तनाव भगाने का एक बड़ा तरीका बन गया है।
यह भी पढ़ें: 'मन की बात' की बात में PM की अपील, घर बनाएं गणपति बप्पा, लेकिन कैसे, तरीका जानिए
घर बैठे आसानी से मिलना
कोरियन खाने के इस तरह जल्दी मशहूर होने के पीछे सोशल मीडिया और ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप का बहुत बड़ा हाथ है। आज इंस्टाग्राम रील्स और यूट्यूब शॉट्स पर कोरियन स्ट्रीट फूड और नूडल्स की वीडियो हमेशा दिखती रहती हैं। चीज़ वाले ट्टोकबोक्की और बहुत तीखे बुलदक नूडल्स खाने के चैलेंज लोगों को अपनी तरफ खींचते हैं जिससे ये चीजें तुरंत वायरल हो जाती हैं। इसके अलावा स्विगी जैसे डिलीवरी ऐप और पास की दुकानों ने किमची, गोटजुंग और इंस्टेंट रामयेन को इतना आसान बना दिया है कि ग्राहकों को अब इसके लिए किसी महंगे रेस्टोरेंट में जाने की जरूरत नहीं पड़ती।
