देशभर में 4 सितंबर को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। कृष्ण भक्तों के लिए यह दिन बहुत महत्वपूर्ण है। भक्त भगवान कृष्ण के जन्म को धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन कुछ लोग निर्जला व्रत रखते हैं। कुछ लोग फलाहार भी करते हैं।
व्रत में लोग लंबे समय तक भूखे रहते हैं जिसकी वजह से अपच और गैस की समस्या हो सकती है। हर व्यक्ति की सेहत एक जैसी नहीं होती है। इसके अलावा कुछ लोगों को दिनभर कमजोरी महसूस होती है। ऐसी स्थिति में यह जानना बेहद जरूरी है कि व्रत में ऐसा क्या खाएं जिससे एनर्जी बनी रही और डिहाइड्रेशन की समस्या न हो। आइए जानते हैं व्रत के दौरान किन चीजों को खाना चाहिए और किन से परहेज करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये प्यारे मैसेज, पढ़ते ही खुश होगा दिल
व्रत में क्या खाएं?
व्रत के दिन पोष्टिक चीजें खाएं। इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। पानी पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होगी। व्रत में हर एक घंटे पर पानी पीते रहे। इसके अलावा आप शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए नारियल पानी,दूध, दही और छाछ पी सकते हैं।
- फल- व्रत में ताजे फल खाएं। फलों को खाने से शरीर में कमजोरी महसूस नहीं होती है। आप केला, सेब और संतरा खा सकते हैं।
- साबूदाना- व्रत में आप साबूदाने की खीर खा सकते हैं। ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होता है। इसे खाने से पेट में भारीपन भी महसूस नहीं होगा।
- मखाना- आप मखाने को घी में हल्का भूनकर या दूध के साथ खा सकते हैं। इसके अलावा बादाम, काजू, किशमिश भी सीमित मात्रा में खाएं।
यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए खतरनाक रेटिनॉल, गर्भ में बच्चे पर कैसे डालता है असर?
किन चीजों से परहेज करना चाहिए?
कुट्टू या सिंघाड़े की पूरी- व्रत में कई लोग कुट्टू या सिंघाड़े की पूरियां खाते हैं। पूरियां खाने से गैस की समस्या हो सकती है।
तले हुए आलू के चिप्स- खाली पेट आलू खाने से गैस की समस्या हो सकती है। इसके अलावा व्रत वाली नमकीन खाने से बचना चाहिए।
अधिक मूंगफली- व्रत में अधिक मूंगफली खाने से गैस की समस्या हो सकती है। मूंगफली और काजू को कम मात्रा में खाएं क्योंकि इन दोनों चीजों की तासीर गर्म होती है।
गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग और किसी बीमारी से पीड़ित व्यक्ति व्रत रखने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
