पिछले कुछ सालों में लोगों में एंग्जायटी और तनाव के मामले ज्यादा देखे गए हैं। लोग छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाते हैं। अधिक गुस्सा आना, चिड़चिड़ापन आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। इन चीजों का प्रभाव आपके मेंटल हेल्थ पर पड़ता है।
मेंटल हेल्थ को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है कि आप अपने खानपान और लाइफस्टाइल पर ध्यान दें। कुछ समय पहले एक स्टडी हुई थी जिसमें बताया गया था कि ओमेगा 3 फैटी एसिड वाले सप्लीमेंट्स गुस्से को कम करने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें: बड़े घर तनाव और एंग्जायटी को कैसे बढ़ा रहे हैं? एक्सपर्ट से समझिए
ओमेगा 3 के सप्लीमेंट्स गुस्से को करता है कम
विशेषज्ञों का कहना है कि ओमेगा 3 में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो मस्तिष्क में डोपामाइन और सेरोटोनिन के प्रभाव को बढ़ाता है। इसके लिए आपको अपनी डाइट में ओमेगा 3 सप्लीमेंट वाली चीजों को शामिल करनी चाहिए। फैटी फिश, एक्स्ट्रा वर्जिन ऑयल और अखरोट में ओमेगा 3 की भरपूर मात्रा होती है। University of Pennsylvania के शोधकर्ताओं के अनुसार ओमेगा 3 के सप्लीमेंट्स आपके गुस्से को 30% तक कम कर सकता है।
स्टडी में पाया गया कि ओमेगा 3 गुस्से को कम करने में मदद करता है। साथ ही शरीर के लिए जरूरी पोषक की तरह काम करता है। ओमेगा 3 सूजन को कम करता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि हम क्या खाते हैं उसका सीधा असर हमारे व्यवहार और भावनाओं पर प्रभाव डालता है।
क्या है ओमेगा 3?
ओमेगा 3 हेल्दी फैट एसिड है जिसे शरीर खुद से नहीं बना सकता है। इसलिए हमें इसे खाने से लेना पड़ता है। ओमेगा 3 शरीर में सूजन को कम करता है। साथ ही दिल और दिमाग को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें: एक ग्लास पानी पीने से वजन घटता है और त्वचा साफ होती है, जानें वायरल दावों का सच
ओमेगा 3 कैसे फायदा पहुंचाता है?
शोधकर्ता डेनियल्स कहती हैं, 'ओमेगा 3 दिमाग की कोशिकाओं की झिल्ली को फ्लेक्सिबल रखता है जिससे दिमागी कोशिकाएं आपस में बेहतर तरीके से बात कर पाती हैं। इससे मूड, व्यवहार और भावनात्मक संतुलन बेहतर होता है।'
ओमेगा 3 गुस्से को कैसे कम करता है?
दिमाग की सूजन को कम करता है
दिमाग में लंबे समय तक सूजन रहने से मूड खराब होता है, चिड़चिड़ापन और गुस्सा बढ़ता है। ओमेगा 3 इन सभी चीजों को कम करता है। इसके अलावा सेरोटोनिन और डोपामिन के लेवल को बढ़ता है। साथ ही तनाव को कंट्रोल करता है। तनाव कम होने की वजह से छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा कम आता है।
ओमेगा 3 के अन्य फायदे
- ओमेगा 3 में में एंटी इन्फ्लेमेटरी और न्यूरोट्रांसमीटर मॉडयूलेशन इफेक्ट होता है जो एंग्जाइटी और डिप्रेशन को कम करने का काम करता है।
- ओमेगा 3 में मौजूद डीएचए दिमाग की कार्यक्षमता बनाए रखने में मदद करता है ताकि न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों के खतरे को कम कर सकता है। साथ ही दिमाग की कोशिकाओं को विकसित करने में मदद करता है।
- बच्चों के लिए ओमेगा 3 बहुत अच्छा होता है। उनके दिमाग की कोशिकाओं को विकसित करने में मदद करता है और सोचने समझने की क्षमता को बढ़ता है। साथ ही ADHD के लक्षणों को कम करता है।
