वजन कम करने के लिए लोग तरह-तरह की एक्सरसाइज करते हैं। ऐसे में जब हम वजन मापने वाली मशीन पर खड़े होते हैं और अपना वजन घटते हुए देखते हैं तो लगता है हमारी कोशिश रंग ला रही हैं। क्या आप जानते हैं कि कई बार बॉडी वेट पानी, ग्लाइकोजन और खान पान की वजह से भी कम दिखता है लेकिन बॉडी फैट उतना ही रहता है। अगर आप यह पता करना चाहते हैं कि बॉडी फैट कम हुआ कि नहीं।
इसके लिए आपको अपने शरीर में होने वाले बदलावों पर ध्यान देना होगा। हम आपको पांच तरीके बता रहे हैं जिससे आप पता कर सकते हैं कि सिर्फ वजन ही नहीं बॉडी फैट भी कम हो रहा है।
यह भी पढ़ें: गर्म या ठंडा, मानसून में कौन से पानी से नहाना चाहिए? बीमारियों से रहेंगे दूर
इन तरीकों से पहचान बॉडी फैट कम हुआ या नहीं
कमर का साइज कम होना
जब आपका बॉडी फैट कम होगा तो कमर का साइज भी कम हो जाएगा। अगर आपको पैंट या जींस कमर में लूज आ रही है तो इसका मतलब है कि पेट के आस पास का फैट कम हो रहा है। यह तरीका इसलिए जरूरी है क्योंकि जब हम वजन घटाने की कोशिश करते हैं तो वजन में बहुत बदलाव नहीं होता है। हमारा बॉडी फैट कम होता है और मांसपेशियां मजबूत होती है। इसलिए हफ्ते या दो हफ्ते में एक बार जरूर चेक करें। अगर आपकी कमर का साइज कम हो रहा है तो इसका मतलब है कि आप सही दिशा में काम कर रहे हैं।
कपड़े अच्छे से फिट आने चाहिए
भले ही वजन मापने वाले मशीन पर कोई खास बदलाव नहीं दिख रहा हो तो लेकिन आपको शर्ट, जींस और दूसरे कपड़े ढीले हो रहे हैं तो फैट कम हो रहा है। फैट मसल्स की तुलना में ज्यादा जगह लेता है। अगर आपको कपड़े खासतौर से कमर, कूल्हों, छाती और जांघों पर हल्के ढीले आ रहे हैं तो आप पतले हो रहे हैं। शरीर में फैट की मात्रा कम हो रही है।
पतले होने पर भी शरीर से मजबूत दिखना
अगर आप कम कैलोरी वाली डाइट लेते हुए भी रेजिस्टेंस ट्रेनिंग प्रोग्राम फॉलो कर रहे हैं तो यह संकेत है कि आपकी बॉडी में फैट कम हो रहा है और मसल्स बन रहे हैं। उदाहरण के लिए अगर आप उसी वजन के साथ ज्यादा रेप्स कर पा रहे हैं तो यह आपके बॉडी कंपोजिशन के लिए अच्छा है। भले ही आपका वजन उतनी तेजी से कम नहीं हो रहा हो।
यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम का घेवर ट्रेंड क्या है, घर पर कैसे बनाएं? तरीका जान लीजिए
अचानक नहीं वजन धीरे धीरे कम होना
वजन में तेजी से बदलाव मतलब हमेशा फैट कम होना नहीं होता है। एक दम से वजन कम होने का कारण ज्यादातर शरीर में पानी और ग्लाइकोजन के लेवल में बदलाव हो सकता है खासतौर से जब आप कार्बोहाइड्रेट या नमक वाली चीजें कम मात्रा में खाते हैं। असल में शरीर का फैट धीरे धीरे ही कम होता है। अगर आपका वजन धीरे धीरे कम हो रहा है और उसके साथ कमर का साइज भी कम हो रहा है तो आप सही दिशा में काम कर रहे हैं
शरीर ज्यादा सुडौल दिखना
आपके शरीर में जैसे ही फैट होने लगता है तो मांसपेशिया ज्यादा साफ दिखने लगती है। खासतौर से कंधों, बाहों, छाती, पेट और पैरों के आसपास में मांसपेशियां ज्यादा बेहतर तरीके से दिखती है।
