logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गर्म या ठंडा, मानसून में कौन से पानी से नहाना चाहिए? बीमारियों से रहेंगे दूर

मानसून में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। इसलिए यह जानना जारूरी है कि बारिश में कौन से पानी से नहाना चाहिए?

taking shower

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: freepik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मानसून के मौसम में एक दम से तापमान कम हो जाता है तो ठंड लगने लगती है और धूप होने पर उमस वाली चिपचिपी गर्मी का ऐहसास होता है। ऐसे में मन में सवाल उठता है कि बारिश के मौसम में गर्म या ठंडा किस पानी से नहाना चाहिए?

 

अगर आपको भी इस तरह की कंफ्यूजन हो रही है तो डॉक्टर से इसका सही जवाब जानिए। तिरुवनंतपुरम के KIMSHEALTH में इंटरनल मेडिसिन विभाग के कंसल्टेंट डॉ. गणेश विश्वनाथन ने बताया कि बारिश में किस पानी से नहाना फायदेमंद होता है?

 

यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम का घेवर ट्रेंड क्या है, घर पर कैसे बनाएं? तरीका जान लीजिए

गर्म पानी से नहाने के फायदे और नुकसान

फायदे

 

बारिश में भीगने के बाद गर्म पानी से नहाने पर अच्छा महसूस करेंगे। 

इसके अलावा ये शरीर पर जमी गंदगी, पसीना और ऑयल को हटाने में मदद करता है।

 

नुकसान

 

त्वचा का नेचुरल ऑयल खत्म हो सकता है।
अधिक गर्म पानी से नहाने से त्वता की सुरक्षात्मक लेयर को नुकसान पहुंच सकता है जिससे रेडनेस, ड्राईनेस और जलन की समस्या हो सकती है। 

एक्जिमा होने का खतरा भी बढ़ सकता है।
गर्म पानी से नहाने बालों के क्यूटिकल्स ओपन हो सकते हैं जिससे बाल ज्यादा फ्रिजी नजर आएंगे। साथ ही बाल झड़ने की समस्या बढ़ सकती है।

 

यह भी पढ़ें: ऑफिस में दिनभर बैठे रहते हैं? 5 आसान एक्सरसाइज जो आपको रखेंगी फिट

ठंडे पानी से नहाने के फायदे

गर्मी और चिपचिपे मौसम में ठंडे पानी से नहाकर तरोताजा महसूस करते हैं।
ठंडे पानी से नहाने से शरीर में कुछ देर के लिए सर्कुलेशन बेहतर हो जाता है।

 

नुकसान

 

बारिश में तापमान एकदम से बदलता है। अगर आप ठंडे पानी से नहाएंगे तो शरीर का तापमान कुछ देर के लिए कम हो जाएगा जिसकी वजह से इम्यून सिस्टम पर प्रभाव पड़ता है।

त्वचा से गंदगी और ऑयल को अच्छे से नहीं निकालेगा।

त्वचा पर जमी गंदगी की वजह से उमस भरे मौसम में मुंहासे और फंगल इन्फेक्शन का खतरा हो सकता है।

 

बारिश के मौसम में हल्का गुनगुना पानी से नहाना सबसे अच्छा होता है। यह न ज्यादा गर्म होता है न ज्यादा ठंडा होता है। गुनगुने पानी में त्वचा की गंदगी निकल जाती है और त्वचा की सुरक्षात्मक लेयर भी बनी रहती है। इससे त्वचा में ड्राईनेस की समस्या नहीं होती है। आपको कंफर्टेबल भी महसूस होता है।

इन बातों का ध्यान रखें

  • बहुत देर तक शॉवर न लें- बहुत देर तक शॉवर लेने से त्वचा ड्राई हो जाती है। रोजाना 10 मिनट का शॉवर रखें।
  • बारिश में भीगने पर जरूर नहाएं। अगर आपको डॉक्टर ने कोई एंटी बैक्टीरियल या एंटी फंगल साबुन दिया है तो उसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • जब त्वचा हल्की गीली रहे तभी मॉश्चराइजर का इस्तेमाल करें। इससे त्वचा में लंबे समय तक नमी बनी रहती है।

Related Topic:#Health

और पढ़ें