आलू एक ऐसी सब्जी है जिसे हर दिन खाया जाता है। आलू को आप सभी सब्जियों के साथ आसानी से मिला सकते हैं। हमारे घरों में भूरे रंग के छिलके वाले आलू का इस्तेमाल होता है। अब आलू की नई किस्म आई है जिसका रंग बिल्कुल अलग है और सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। यह बैंगनी रंग का आलू है जिसका वैज्ञानिक नाम कुफरी जामुनिया है। 

 

इस आलू में ज्यादा मात्रा में विटामिन सी, जिंक और आयरन पाया जाता है। कुफरी जामुनिया आलू के बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं। आइए जानते हैं कि बैंगनी आलू खाने के क्या फायदे हैं?

 

यह भी पढ़ें: कलरबुक से कॉपी तक, नवरात्रि पर कन्याओं को दे सकते हैं ये 5 गिफ्ट

क्या है कुफरी जामुनिया?

कृषी वैज्ञानिकों और केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान (ICAR- CPRI) ने मिलकर आलू की कुछ नई किस्में तैयारी की हैं। इनमें कुफरी नीलकंठ, कुफरी मणिक और कुफरी जामुनिया के नाम शामिल हैं। इन आलुओं का रंग बैंगनी है। इन आलुओं में एंथोसायनिन और कैरोटीनॉयड जैसे पिगमेंट्स होते हैं जो इन्हें खास रंग देते हैं। इनमें सामान्य आलू से ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट, आयरन और जिंक की मात्रा ज्यादा है। ये आलू स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। 

 

पोषक तत्व (प्रति 100 ग्राम) कुफरी जामुनिया सामान्य आलू
विटामिन सी  42.75 mg 23.15 mg
जिंक 2.28 mg 0.28 mg
आयरन 3.22 mg 0.57 mg

बैंगनी आलू खाने के फायदे

सूजन को कम करता है

 

इनमें एंटी ऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो शरीर के अंदरुनी सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। जिन लोगों को हाथ पैर में सूजन की शिकायत रहती हैं। उन्हें बैंगनी आलू खाना चाहिए। स्टडी के मुताबिक ये शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है।

 

ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है

 

PubMeds की स्टडी के मुताबिक बैंगनी आलू ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। डायबिटीज के मरीज इस आलू को खाने से पहले अपनी डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

 

पेट के लिए फायदेमंद 

 

बैंगनी आलू में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। इसकी वजह से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और पेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।

 

यह भी पढ़ें: क्या होता है जीरो स्टेज ब्रेस्ट कैंसर जिसके बारे में नहीं जानते हैं लोग?

बैंगनी आलू से क्या बना सकते हैं?

बैंगनी आलू का स्वाद सामान्य आलू की तरह की लगता है। आप इससे सभी चीजें आसानी से बना सकते हैं। इसे पकने में ज्यादा समय नहीं लगता है।

  • पारंपरिक व्यंजन: सब्जी, पराठा, पूरी और रायता
  • नाश्ता : दलिया, हलवा, उपमा, डोसा और इडली बैटर
  • प्रोसेस्ड फूड: बेकरी प्रोडक्ट्स, सूप और कुकीज के लिए आलू का आटा