मानसून अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है लेकिन अभी भी देश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है।  बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम का असर पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में दिख सकता है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज यानी 4 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, झारखंड समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी की संभावना है। वहीं, पूर्वी भारत में बिजली गिरने और वज्रपात का खतरा भी बना हुआ है।

 

मौसम विभाग के मुताबिक, 4 से 6 अक्टूबर के बीच केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कई जगह भारी बारिश की पूरी संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग का अनुमान है कि राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी मौसम करवट लेगा। पंजाब में बारिश के साथ तेज हवा चल सकती हैं और पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा दिल्ली में आज यानी 4 अक्टूबर को बारिश और आंधी की संभावना है। 

 

यह भी पढ़ें: 'बलिया BJP के जिलाध्यक्ष ने कई बार रेप किया...', महिला नेता का आरोप, हंगामा

उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का हाल?

6 से 8 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में बारिश की संभावना है। 5 से 9 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगह बारिश हो सकती है। 6 से 9 अक्टूबर को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में कुछ जगह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 6 से 7 अक्टूबर को और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5 से 8 अक्टूबर को कुछ जगह बारिश की संभावना है। 

 

इसके अलावा, 9 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुफ्फराबाद में काफी बड़े इलाके में या लगभग सभी जगह बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में 6 से 8 अक्टूबर और उत्तराखंड में 5 से 7 अक्टूबर को कुछ जगह आंधी-तूफान, बिजली गिरने की संभावना है। 

मध्य भारत में कैसा रहेगा मौसम? 

पश्चिमी मध्य प्रदेश में 8 से 9 अक्टूबर, पूर्वी मध्य प्रदेश में 7 से 9 अक्टूबर और छत्तीसगढ़ में 5 से 9 अक्टूबर को कुछ जगह बारिश की संभावना है। छत्तीसगढ़ में 6 से 7 अक्टूबर को कुछ जगह आंधी-तूफान, बिजली और तेज हवा चल सकती है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 7 अक्टूबर को कुछ जगह आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है।

पूर्वी भारत में आज कैसा रहेगा मौसम? 

3 से 9 अक्टूबर को अंडमान-निकोबार, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पहाड़ी (उप-हिमालयी) पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ जगह बारिश की संभावना है। झारखंड में 5 से 9 अक्टूबर और बिहार में 6 से 9 अक्टूबर को कुछ जगह बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम? 

3 से 9 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में कुछ जगह से लेकर हल्की-फुल्की बारिश की संभावना है। 4 अक्टूबर को असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में कुछ जगह आंधी-तूफान और बिजली गिर सकती है।

 

यह भी पढ़ें: एक साल में 254 हिंदुओं की हत्या का दावा, VHP की मांग- फास्ट-ट्रैक सुनवाई हो

पश्चिम-दक्षिण भारत में मौसम का हाल 

6 से 9 अक्टूबर को कोंकण-गोवा और मध्य महाराष्ट्र में कुछ जगह से लेकर हल्की-फुल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा, दक्षिण भारत में 3 से 9 अक्टूबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ जगह से लेकर हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। यही स्थिति 7 से 8 अक्टूबर को केरल-माहे में, 4 से 9 अक्टूबर को लक्षद्वीप में, 3 अक्टूबर को तटीय कर्नाटक में, 3 से 4 और 7 से 9 अक्टूबर को दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में, और 5 से 7 अक्टूबर को तेलंगाना में रहेगी।

 

केरल-माहे में 3 से 6 और 9 अक्टूबर को, लक्षद्वीप में 3 अक्टूबर को, तटीय कर्नाटक में 4 से 9 अक्टूबर को और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 5 से 6 अक्टूबर को काफी बड़े इलाके में या व्यापक बारिश की संभावना है।  4 से 6 अक्टूबर को केरल-माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तथा 5-6 अक्टूबर को दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में कुछ जगह भारी बारिश की संभावना है।