देशभर में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। बिहार, झारखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में सुबह और शाम के वक्त ठंड का असर देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर पहाड़ी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां जारी हैं। पंजाब में आज यानी 13 नवंबर को कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि, तेज आंधी या भारी बारिश को लेकर कोई विशेष चेतावनी नहीं है। हरियाणा और चंडीगढ़ में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज 13 नवंबर के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके बाद यह उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा। 14 नवंबर तक यह मजबूत होकर स्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र बन सकता है, जबकि 15 नवंबर तक इसके अवदाब में बदलने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: सोनिया ने अपनी किताब में बताए कई किस्से, इन 50 किताबों से समझें भारत की राजनीति
आज का मौसम
- मौसम विभाग के अनुसार बिहार और झारखंड इन दोनों राज्यों में आज मौसम सामान्य और मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। यहां ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है।
- उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में इन क्षेत्रों में सुबह के समय हल्की धुंध और मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने और हल्की हवाओं के साथ मौसम साफ होने की उम्मीद है।
- मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों जैसे नीमच, भोपाल, इंदौर और आसपास में दिन के समय मौसम साफ रहने के साथ-साथ रात और सुबह के तापमान में हल्की गिरावट महसूस होगी।
दिल्ली NCR में कैसा रहेगा आज मौसम?
आज दिल्ली में बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह के समय कई जगहों पर हल्की से मध्यम धुंध या कोहरा छा सकता है। दोपहर और शाम के समय आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर भी चिंता बढ़ा रहा है और आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता खराब रहने की आशंका है।
आज कहां होगी बारिश?
मौसम विभाग के अनुसार, 13 नवंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में काफी व्यापक से व्यापक बारिश होने की संभावना है। 13 नवंबर को पंजाब में कहीं-कहीं (छिटपुट) बारिश होने की संभावना है।
इसके अलावा, 13 नवंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार, जो 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है) चलने की संभावना है।
पूर्वी भारत में आज कैसा रहेगा मौसम?
13 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में काफी व्यापक से व्यापक बारिश होने की संभावना है। 13 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार, जो 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है) चलने की संभावना है।यहां कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
इन राज्यों में सामान्य रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 13 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश की संभावना नहीं है। पश्चिम, मध्य और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भी आज मौसम में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 नवंबर को पश्चिम, मध्य और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में मौसम में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।
