भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। करीब 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। अगले साल छह राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इन नियुक्तियों को अहम माना जा रहा है। विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारी बनाया गया। जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा सह-प्रभारी होंगे।

 

चुनावी राज्य उत्तराखंड की जिम्मेदारी राम माधव को सौंपी गई है। बतौर सह-प्रभारी अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज सहयोग देंगे। सतीश पुनिया को पंजाब का प्रभारी बनाया गया। वीरेंद्र सचदेवा और अलका गुर्जर सह-प्रभारी बने हैं। डॉ. राजदीप रॉय को मणिपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया है। तरुण चुघ को गुजरात की कमान मिली है। अजय महावर और गोमती साई सह-प्रभारी बने हैं। संगठन में वापसी के बाद स्मृति ईरानी को हरियाणा का प्रभारी बनाया गया। उनके पास छत्तीसगढ़ की भी जिम्मेदारी है। 

 

यह भी पढ़ें: इलाके को सूखाग्रस्त नहीं घोषित करा पाए, कांग्रेस विधायक ने CM को भेजा इस्तीफा

 

महेंद्र पांडे को चंडीगढ़, श्रीकांत शर्मा को हिमाचल प्रदेश, हरीश द्विवेदी को बिहार और कर्नाटक, बिप्लब कुमार देब को मध्य प्रदेश, संजय भाटिया को राजस्थान, सुनील बंसल को तेलंगाना और पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया गया। बीजेपी आईटी सेल के पूर्व प्रभारी अमित मालवीय को महाराष्ट्र का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।  

 

 

सतीश पुनिया को पंजाब और जम्मू-कश्मीर का प्रभारी बनाया गया है। राम माधव के पास उत्तराखंड के अलावा तमिलनाडु का भी प्रभार होगा। बिहार के पूर्व मंत्री मंगल पांडे को असम का प्रभारी नियुक्त किया गया है।  

 

  • अंडमान & निकोबार: प्रभारी- जय प्रकाश
  • अरुणाचल प्रदेश: प्रभारी- डॉ. देवेश कुमार

 

  • आंध्र प्रदेश:  प्रभारी- डॉ. अरविंद भदौरिया
       सह प्रभारी- वनथी श्रीनिवासन

 

  • असम: प्रभारी- मंगल पांडे
    सह प्रभारी- फांग्नोन कोन्याक
                   - मनोज टिग्गा   

 

  • बिहार: प्रभारी- हरीश द्विवेदी
       सह प्रभारी- संगीता यादव
      -रोहन गुप्ता   

 

  • चंडीगढ़: प्रभारी- महेंद्र पांडे   

 

  • छत्तीसगढ़: प्रभारी- स्मृति ईरानी
  • सह प्रभारी- सिद्धार्थ शम्भू 

  

  • दादरा नगर हवेली & दमन एवं दीव:  प्रभारी- वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी

 

  • दिल्ली: प्रभारी- डॉ. विनय सहस्रबुद्धे   
    सह प्रभारी- जामयांग त्सेरिंग नामग्याल
    -दर्शनाबेन जरदोश

 

  • गोवा: प्रभारी- डॉ. भारती प्रवीण पवार
      सह प्रभारी- अनिल एंटनी   

 

  • गुजरात: प्रभारी- तरुण चुग 
     सह प्रभारी- अजय महावर, गोमती साई   

 

  • हरियाणा: प्रभारी- स्मृति ईरानी
      सह प्रभारी- डॉ. भोला सिंह 

 

  • हिमाचल प्रदेश: प्रभारी- श्रीकांत शर्मा   
    सह प्रभारी- दर्शना सिंह   

 

  • जम्मू & कश्मीर: प्रभारी- डॉ. सतीश पूनिया 
      सह प्रभारी- रीना कश्यप

 

  • झारखंड: प्रभारी- गजेंद्र पटेल   
    सह प्रभारी- सौरभ सिंह
    -निवेदिता सिंह

यह भी पढ़ें: रविवार को खुले रहेंगे सरकारी बैंक, हड़ताल से पहले 27 सितंबर की छुट्टी रद्द

 

  • कर्नाटक: प्रभारी- हरीश द्विवेदी   
    सह प्रभारी- डॉ. कसम वेंकटेश्वरलू   

 

  • केरलम: प्रभारी- प्रो. एम. नागराजा   
    सह प्रभारी- एम. वेंकटेशन    

 

  • लद्दाख: प्रभारी- राजकुमार भाटिया
  • लक्षद्वीप: प्रभारी- जॉर्ज कुरियन

 

  • मध्य प्रदेश: प्रभारी- बिप्लब कुमार देब
    सह प्रभारी- रेखा वर्मा

 

  • महाराष्ट्र: प्रभारी- बैजयंत जय पांडा   
    सह प्रभारी- अमित मालवीय
      सदानंद शेट तनावाडे
       कमलजीत सहरावत

 

  • मणिपुर: प्रभारी- डॉ. राजदीप रॉय
  • मेघालय: प्रभारी- कनाद पुरकायस्थ
      सह प्रभारी- नुमल मोमिन

 

  • मिजोरम: प्रभारी- डॉ. भागवत कराड 
  • नागालैंड: प्रभारी- अनिल एंटनी

 

  • ओडिशा: प्रभारी- डी. पुरंदेश्वरी
      सह प्रभारी- डॉ. स्वदेश सिंह  

 

  • पुदुचेरी: प्रभारी- के. सुरेंद्रन

 

  • पंजाब: प्रभारी- डॉ. सतीश पूनिया
    सह प्रभारी- वीरेंद्र सचदेवा
     अलका गुर्जर

 

  • राजस्थान: प्रभारी- संजय भाटिया 
     सह प्रभारी- कविता पाटीदार
    कुलजीत चहल  

 

  • सिक्किम: प्रभारी- राजू बिस्ता 

 

  • तमिलनाडु: प्रभारी- राम माधव
      सह प्रभारी: निर्मल कुमार सुराणा 
      श्रीमती डीके अरुणा 

 

  • तेलंगाना: प्रभारी- सुनील बंसल
      सह प्रभारी- अभय पाटिल
    रेखा शर्मा 

 

  • त्रिपुरा: प्रभारी- मृगांका देव बर्मन

 

  •  उत्तर प्रदेश: प्रभारी- विनोद तावड़े
     सह प्रभारी- जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी
      डॉ. प्रदीप वर्मा
    अनंत ओझा  

 

  • उत्तराखंड: प्रभारी- राम माधव
      सह प्रभारी- अरविंद मेनन
      बांसुरी स्वराज   

 

  • पश्चिम बंगाल: प्रभारी- सुनील बंसल
    सह प्रभारी- लाल सिंह आर्य
    राजेंद्र सिंह 
    पिंकी कुशवाहा