आम आदमी पार्टी के पूर्व संगठन महासचिव और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने पंजाब में अपने ऊपर दो एफआईआर दर्ज होने के बाद पहली बार प्रतिक्रिया दी है। 'आप' से किनारा करके बीजेपी में शामिल हुए संदीप पाठक ने रविवार को कहा कि उन्हें अपने खिलाफ दर्ज FIR के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि वह FIR का जवाब देने के लिए इसकी कॉपी का इंतजार कर रहे हैं।
दो दिन पहले पंजाब पुलिस दिल्ली में संदीप पाठक के सरकारी आवास पर गिरफ्तार करने आई थी, लेकिन वह घर के पिछले दरवाजे से कार में बैठकर भागते हुए दिखे थे।
यह भी पढ़ें: 'मेरा जीना मुश्किल, बहुत परेशान किया जा रहा', खुदकुशी करने वाले जज की आखिरी कॉल
संदीप पाठक ने क्या कहा?
रविवार को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पाठक ने कहा, 'टीवी चैनल रिपोर्ट कर रहे हैं कि मेरे खिलाफ दो FIR दर्ज की गई हैं। हालांकि, मुझे अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है। मैं FIR की कॉपी मिलने का इंतजार कर रहा था ताकि मैं इसका जवाब दे सकूं। अगर मेरे खिलाफ पॉलिटिकल पावर का गलत इस्तेमाल करके कोई FIR दर्ज की गई है तो इसमें कोई हैरानी की बात नहीं होगी।'
यह भी पढ़ें: 'ये गलत है, TMC की याचिका खारिज नहीं हुई', मेनस्ट्रीम मीडिया पर भड़के सिब्बल
'ईमानदारी से काम करता रहूंगा'
उन्होंने आगे कहा, 'मेरे साथ काम करने वाले सभी लोग जानते हैं कि मैं ईमानदारी से काम करता हूं। जब मैं आम आदमी पार्टी में था तब मैंने ईमानदारी और सच्चाई से काम किया था और अब जब मैं बीजेपी में शामिल हो गया हूं, तो मैं उसी तरह काम करता रहूंगा।'
दरअसल, पंजाब पुलिस ने उनके खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत दो FIR दर्ज की हैं। इस FIR की बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने कड़ी आलोचना की है। उन्होंने राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया और पंजाब में पुलिस मशीनरी का गलत इस्तेमाल बताया। पंजाब बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने आप सरकार पर विरोधियों को टारगेट करने के लिए पुलिस का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।
