भारत इस साल 18 वें BRICS (ब्रिक्स) शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा  है। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को यह समिट आयोजित की जा रही है।  इस दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में ब्रिक्स सदस्य देशों के बीच आर्थिक, व्यापारिक, तकनीकी और सामाजिक सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।  इस दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें होंगी। 

 

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस शिखर सम्मेलन के बहुपक्षीय एजेंडे से इतर पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यह द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। ये बैठकें भारत के रणनीतिक, आर्थिक और वैश्विक संबंधों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।  अब इन बैठकों की आधिकारिक लिस्ट भी जारी कर दी गई है। 

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल की जिस डयोड-हनोगी टनल को आज खोला, उसके पास ही हो गया हादसा

 

11 सितंबर की अहम मुलाकातें

11 सितंबर को भारत की राजधानी में कई देशों के राष्ट्रपति मौजूद रहेंगे और ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान बहुपक्षीय बैठकें होंगे लेकिन इससे इतर पीएम मोदी कई देशों के राष्ट्र प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। 11 सितंबर को रूस, ईरान के राष्ट्रप्रमुखों और यूएन के महासचिव के साथ पीएम बैठक करेंगे। 

  • रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
  • ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन
  • संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस

12 सितंबर की मुलाकातें

इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के साथ पीएम मोदी की बैठक।
मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ पीएम मोदी की बैठक।
अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ पीएम मोदी की बैठक।
वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग के साथ पीएम मोदी की बैठक।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ पीएम मोदी की बैठक।

12 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात करेंगे। 

 

यह भी पढ़ें: 2 दिन पहले शामिल हुए, BJP ने देबाशीष शर्मा को दिया नौगांव लोकसभा का टिकट

13 सितंबर का शेड्यूल

13 सितंबर ब्रिक्स समिट का दूसरा और आखिरी दिन और और इस दिन पीएम मोदी कई अहम बैठकों में हिस्सा लेंगे। साउथ अफ्रीका, नाइजीरिया समेत कई देशों के प्रमुखों से पीएम मोदी मुलाकात करेंगे। 

  • कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव के साथ पीएम मोदी की बैठक।
  • फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के साथ पीएम मोदी की बैठक।
  • मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के साथ पीएम मोदी की बैठक।
  • दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति मातामेला सिरिल रामफोसा के साथ पीएम मोदी की बैठक।
  • बुरुंडी के राष्ट्रपति एवरिस्ट नदायिशिमिये के साथ पीएम मोदी की बैठक।
  • नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति सेन. काशिम शेट्टीमा के साथ पीएम मोदी की बैठक।
  • युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो के साथ पीएम मोदी की बैठक।