दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो में मंगलवार को अचानक से खराबी आ गई, जिसके बाद हजारों यात्री विभिन्न स्टेशनों पर फंस गए। खराबी मेट्रो की ब्लू लाइन पर आई है। आनंद विहार और वैशाली स्टेशनों के बीच मंगलवार शाम तकनीकी खराबी के कारण सेवाएं प्रभावित हुईं।

 

मेट्रो में आई खराबी की वजह से कई स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई है। यमुना बैंक स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली, जिससे यात्री परेशान हो गए।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: 'पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिलाना अभी एक एक्सपेरिमेंट', SC से बोली सरकार

DMRC ने भी दिया बयान

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) का भी इसपर बयान आया है। डीएमआरसी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया कि अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य तौर से चल रही हैं।

 

यह भी पढ़ें: घर पर नहीं मिले तो क्या कट जाएगा वोट? SIR को लेकर जानिए हर जरूरी सवाल का जवाब

 

डीएमआरसी ने कहा, 'आनंद विहार और वैशाली के बीच तकनीकी खराबी के कारण शाम 5:21 बजे से ब्लू लाइन पर ट्रेन सेवाएं देरी से चल रही हैं।' इससे पहले सोमवार सुबह केंद्रीय सचिवालय स्टेशन पर सिग्नल की खराबी के कारण वॉयलेट लाइन पर भी ट्रेन परिचालन बाधित हुआ था।

 

 

 

सेवाएं फिर से हुई चालू

हालांकि, ब्लू लाइन पर लगभग ढेढ घंटे तक सेवाएं बाधित रहने के बाद दिल्ली मेट्रो ने तकनीकी खराबी को ठीक कर लिया। शाम 6:57 बजे DMRC ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्लू लाइन पर समान्य सर्विस फिर से शुरू हो गई हैं।