दिल्ली-NCR में लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या भी पैदा हो गई है। शनिवार सुबह भी दिल्ली-NCR के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। इसकी वजह से सड़कें पानी में डूब गईं। मौसम को देखते हुए शनिवार को इंडिगो एयरलाइंस ने दिल्ली से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की, जिसमें दिल्ली में खराब मौसम के चलते उड़ानों में देरी की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक शहर में और बारिश हो सकती है। शनिवार के लिए हल्की से मध्यम बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी गया था, रविवार को भी हल्की बारिश का अनुमान है। ऐसे में आपको जलभराव और ट्रैफिक की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले एक बार अपनी प्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें।
यह भी पढ़ें: 6 अनजान पार्टियों को मिला 1700 करोड़ का चंदा, उम्मीदवार सिर्फ 15 उतारे
इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
शनिवार को इंडिगो एयरलाइंस ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इंडिगो ने दिल्ली में खराब मौसम के चलते उड़ानों में देरी की चेतावनी दी है। एडवाइजरी पोस्ट में कहा गया है कि हमारी टीमें स्थिति पर करीब से नजर रख रही हैं, अगर आप आज यात्रा कर रहे हैं, तो एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले वेबसाइट या ऐप के जरिए वेबसाइट पर अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लें।
ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी
इसके अलावा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि बारिश के कारण जगह जगह पानी भरने और आने वाले BRICS समिट की तैयारियों रिहर्सल की वजह से दिल्ली में कई जगहों पर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील किया है कि पुलों, अंडरपास या पानी भरे रास्तों पर गाड़ी न रोकें और न ही पार्क करें।
यह भी पढ़ें: BJP विधायक सुधीर का करीबी नेक राम गिरफ्तार, 13 करोड़ की मिली अवैध संपत्ति
दिल्ली में बारिश से जगह-जगह भरा पानी
दिल्ली के IGI एयरपोर्ट टर्मिनल-3 में बारिश के बाद जलभराव की तस्वीरें सामने आई हैं। IMD के अनुसार, आज 8:30 AM से 5:30 PM तक दिल्ली एयरपोर्ट पर 76mm बारिश दर्ज की गई है। साउथ मोती बाग, बसंत गांव से है। आदि जगहों पर भारी बारिश से वाटरलॉगिंग की समस्या पैदा हुई। कई जगहों पर जलभराव के कारण जाम भी देखने को मिल रहा है।
