कृष्ण भगवान को लेकर विवादित बयान देने वाले धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर चर्चा में आ गए। जिन्होंने पहले अपने कथावाचन के दौरान कृष्ण भगवान को टेढ़ा बोल दिया था। इसी बयान को लेकर समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव ने विरोध किया। इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के दर्शन करने गए और नाम लिए बगैर अखिलेश यादव को ताना मारा। इसके साथ ही धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वह टेढ़ी टांग वाले बिहारी जी के दर्शन करने आए हैं।

 

धीरेंद्र शास्त्री 21 नवंबर को वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर गए थे। जब धीरेंद्र शास्त्री ने पिछली बार कृष्ण भगवान को लेकर टिप्पणी की थी, तो अखिलेश ने सोशल मीडिया पर आपत्ति जताई थी। इसी वजह से धीरेंद्र ने अखिलेश को ताना मारते हुए कहा कि जो सोशल मीडिया पर कृष्ण भक्त बनते हैं, वह कहां हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'गर्लफ्रेंड को उसी रेस्टोरेंट ले गया', सोनिया गांधी की बुक लॉन्च में बोले राहुल

क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री?

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर जाकर कुछ संतों के बीच धीरेंद्र शास्त्री ने कृष्ण भगवान को टेढ़ी टांग वाला बोल दिया। इसके साथ ही टेढ़ी टांग वाले के जयकारे लगाए। इसके बाद उनके खिलाफ बोलने वालों के लिए कहा कि सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कहां हैं। हिंदुत्व की रक्षा करने का रास्ता बेहद कठिन है। इसके लिए कई जख्म और जोखिम उठाने पड़ते हैं।

इसके बाद धीरेंद्र ने बिना नाम लिए कहा कि जो जाति-पाति के नाम पर अपनी रोटी सेंकते हैं, वह उन्हें क्यों ही पसंद करेंगे। फिर धीरेंद्र ने कहा कि वह हिंदू, हिंदुत्व और हिंदुस्तान के लिए जिएंगे, जिसके लिए वह गाली खाने के लिए भी तैयार हैं।

 

यह भी पढ़ें: एथलीट नीरज यादव ने की खुदकुशी, एशियन पैरा गेम्स में जीते थे 3 गोल्ड मेडल

धीरेंद्र शास्त्री ने पहले क्या कहा था?

इससे पहले धीरेंद्र शास्त्री ने कथावाचन के दौरान राम और कृष्ण भगवान की तुलना की थी, जिसमें उन्होंने राम को सीधा और कृष्ण भगवान को टेढ़ा कह दिया था। जब उन्होंने कहा कि राम भगवान का नाम से लेकर चाल भी सीधी है, जबकि कृष्ण भगवान का नाम और चाल टेढ़ी है। इसी बयान को लेकर बवाल मच गया था, जिसको लेकर अखिलेश यादव ने विरोध जताया।

 

तब अखिलेश यादव ने धीरेंद्र शास्त्री को लेकर कहा था कि एक बाबा सनातनियों का अपमान कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से अपील की कि ऐसे कथावाचकों को कथावाचन कराने की मंजूरी न दी जाए।