भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनावपूर्ण स्थितियां बनी हुई है। पाकिस्तान की ओर से लगातार सीमाई इलाकों में ड्रोन और मिसाइल हमले किए जा रहे हैं। पाकिस्तान ने हरियाणा के सिरसा में फतेह-2 मिसाइल से हमला बोला, जिसे भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया। विदेश मंत्रालय, भारतीय सेना और वायुसेना के अधिकारियों ने मीडिया ब्रीफिंग के तीसरे दिन शनिवार को कहा कि पाकिस्तान लगातार उकसावे वाली कार्रवाई कर रहा है, भारत जवाबी ऐक्शन लेने के लिए मजबूर है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि पाकिस्तान संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन कर रहा है और नागरिक इलाकों को निशाना बना रहा है।

विक्रम मिसरी ने कहा है कि पाकिस्तान स्कूलों, अस्पतालों और धार्मिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है। कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने पंजाब में एक वायु सेना अड्डे पर हमला करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सेना सीमावर्ती क्षेत्रों में अपनी टुकड़ियों को तैनात कर रही है। पाकिस्तान सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के अलावा श्रीनगर, अवंतीपुरा और उधमपुर में अस्पतालों को निशाना बना रहा है।

कर्नल सोफिया कुरैशी ने क्या कहा?
कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, 'पाकिस्तानी सेना ने पश्चिमी सीमाओं पर लगातार आक्रमक गतिविधियां जारी रखी हैं। पाकिस्तान की ओर से ड्रोन, लंबी दूरी के हथियार, युद्धक हथियार और लड़ाकू विमानों का उपयोग कर भारतीय सैन्य ढांचे को निशाना बनाया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय सीमा और LoC पर 26 से ज्यादा जगहों पर हवाई घुसपैठ की कोशिश की गई।'

यह भी पढ़ें: टेरिटोरियल आर्मी: धोनी से सचिन तक हैं अधिकारी, सेना के लिए खास क्यों?

कर्नल सोफिया ने कहा, 'भारतीय सशस्त्र बलों ने अधिकांश खतरों को सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया है। पाकिस्तान ने पंजाब के एयरबेस को निशाना बनाने के लिए रात 1:40 बजे हाई-स्पीड मिसाइलों का इस्तेमाल किया। चिंता का विषय यह रहा कि पाकिस्तान ने लाहौर से उड़ान भरने वाले नागरिक विमानों की आड़ लेकर अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्गों का दुरुपयोग किया ताकि वो अपनी गतिविधियां छिपा सकें।'

कर्नल सोफिया कुरैशी की अहम बातें

  • पाकिस्तान घातक हथियार दाग रहा है
  • फाइटर जेट से घुसपैठ की कोशिश हुई है
  • LoC से ढालिया तक 26 जगहों पर हवाई घुसपैठ 
  • भारतीय सेना हमलों को रोक रही है
  • कुछ जगहों पर आर्मी बेस पर हमले  की कोशिश
  • श्रीनगर, अवंतीपुर और उधमपुर में स्कूलों पर हमले
  •  रफीकी, मुरीद, चकलाला, रहमियार खान पर भारत ने हमला किया
  • सुकूर और चुनिया पर भारत ने हमला किया

 

कर्नल सोफिया कुरैशी। (Photo Credit: PTI)

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने क्या कहा?
विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, 'एक त्वरित और सुनियोजित प्रतिक्रिया में भारतीय सशस्त्र बलों ने केवल चिन्हित सैन्य लक्ष्यों पर सटीक हमला किया बल्कि उन्हें नाकाम भी कर दिया। पाकिस्तान ने लगातार दुर्भावनापूर्ण गलत सूचना अभियान चलाने का प्रयास किया है, जिसमें भारतीय एस-400 प्रणाली को नष्ट करने, सूरतगढ़ और सिरसा में एयरफील्ड को नष्ट करने का दावा किया गया है। भारत पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे इन झूठे दावों को स्पष्ट रूप से खारिज करता है।'

यह भी पढ़ें: फिरोजपुर में ड्रोन हमला, जालंधर में विस्फोटक टुकड़े; पंजाब में अलर्ट

विंग कमांडर व्योमिका सिंह की अहम बातें 

- S-400 को तबाह करने का दावा गलत है
- पाकिस्तान फेक खबरें फैला रहा है 
- S-400 फंक्शनल और हमेशा सुरक्षित है
- भारत पाकिस्तानी मिसाइलों को नाकाम कर रहा है 
- सैन्य प्रतिष्ठानों को तबाह करने के दावे गलत हैं
- दुनिया को गुमराह कर रहा है पाकिस्तान

विंग कमांडर व्योमिका सिंह। (Photo Credit: PTI)

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने क्या कहा?
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा, 'पाकिस्तान नागरिक ठिकानों को निशाना बना रहा है। पंजाब और जम्मू में हमले बोल रहा है, प्रशासनिक अधिकारी राज थापा की मौत हुई है। जालंधन और सिरसा में पाकिस्तान ने हमला किया है। अमृतसर साहिब को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है, जिसे सेना ने नाकाम किया है। पाकिस्तानी सेना दुष्प्रचार कर रही है। भारत के लोकतंत्र को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। पाकिस्तान ने 26 जगहों पर घुसपैठ की कोशिश की है। पाकिस्तान आबादी और रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है।'

विदेश सचिव विक्रम मिस्री। (Photo Credit: PTI)

विक्रम मिस्री के स्पीच की अहम बातें
- सैन्य प्रतिष्ठानों के नुकसान पहुंचने की बातें झूठी हैं
- नागरिक ठिकानों को नुकसान पहुंचा रहा है पाकिस्तान
- जम्मू-कश्मीर में धार्मिक नफरत फैलाने की कोशिश
- पावर सिस्टम,साइबर सिस्टम पर फर्जी खबरें फैला रहा पाकिस्तान
- आबादी है पाकिस्तान का फोकस
- अमृतसर पर झूठ फैला रहा पाकिस्तान
- भारतीय मिसाइल ने नहीं हिट किया अफगानिस्तानी सीमा