देश के 4 राज्यों में विधान परिषद की 28 सीटों के लिए मतदान 23 अक्तूबर को हुए थे। आज इनके सामने आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में इन चुनावों को विधानसभा के चुनाव से पहले सेमीफाइनल बताया जा रहा है। वहीं, बिहार में अपनी ही पार्टी से निकाले जा चुके अनंत सिंह की बगावत का असर दिखने वाला है। कर्नाटक और महाराष्ट्र में भी विधान परिषद के चुनाव के नतीजे आएंगे जो सत्ता पक्ष और विपक्ष की ताकत का अंदाजा लगाने के लिए अहम माने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में सत्ता पक्ष सभी 11 सीटें जीतने का दावा तो कर रहा है लेकिन कई सीटों पर समाजवादी पार्टी उसे झटका देने की तैयारी में हैं। वहीं, बिहार में अनंत सिंह के विरोध के चलते जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीरज कुमार की सीट ही फंसी हुई दिख रही है। ऐसी स्थिति में कौन आगे निकलता है और कौन हार जाता है, यह देखना काफी रोचक होने वाला है।

 

पढ़ें हर जरूरी अपडेट 

8:24 am

सपा कैंडिडेट संजयन त्रिपाठी ने क्या कहा?

बीजेपी से बागी होकर सपा के उम्मीदवार बने संजयन त्रिपाठी ने कहा कि पिछली बार से ज्यादा वोटिंग हुई है इसलिए उन्हें अपनी जीत का भरोसा जताया है।

8:10 am

जन सुराज कैंडिडेट ने जताई जीत की उम्मीद

पटना स्नातक क्षेत्र से जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह का कहना है कि उन्हें अपनी जीत का पूरा भरोसा है। उन्होंने मतगणना केंद्र पर खराब सफाई व्यवस्था और CCTV कैमरा ना होने का मुद्दा भी उठाया है।

7:46 am

चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

यूपी के गोरखपुर में मतगणना से पहले सुरक्षा व्यवस्था कई गुना बढ़ा दी गई है। 

7:33 am

8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती

विधान परिषद चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी। बता दें कि विधान परिषद के चुनाव EVM के बजाय बैलट पेपर से कराए जाते हैं। 

6:58 am

बिहार में रोचक है मामला

बिहार में ज्यादातर सीटों पर विपक्षी दलों से मुकाबला है लेकिन पटना निर्वाचन क्षेत्र से उतरे जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार का विरोध उनकी ही पार्टी में रहे अनंत सिंह ने किया। अनंत सिंह ने जन सुराज के उम्मीदवार का समर्थन किया। इसी के चलते उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया है। इतना ही नहीं, उनकी पत्नी को सरकारी बंगला भी खाली करने को कह दिया गया है।

6:41 am

UP में 7 जगहों पर होगी मतगणना

यूपी की कुल 11 सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतगणना के लिए 7 जिलों में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।

6:30 am

गोरखपुर-फैजाबाद MLC क्षेत्र के पर्यवेक्षक हटाए गए

मतगणना से ठीक पहले चुनाव आयोग ने बीजेपी के बागी MLC देवेंद्र प्रताप सिंह की शिकायत पर गोरखपुर-MLC क्षेत्र के पर्यवेक्षक अभय सिंह को हटाकर वरिष्ठ IAS अधिकारी प्रकाश बिंदु को यह जिम्मा सौंपा है।

6:27 am

कहां कितनी सीटों पर चुनाव?

4 राज्यों की कुल 28 सीटों पर हुए हैं चुनाव।

  • UP-11
  • बिहार-8
  • महाराष्ट्र-5
  • कर्नाटक-4