प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के मुखिया के तौर पर लगातार 25 सालों का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस खास मौके पर उन्होंने राजधानी दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित श्री विनायक मंदिर पहुंचकर पूजा की। साथ ही देशवासियों की सेवा करने के अपने संकल्प को दोहराया। आपको बता दे कि उन्होंने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में इस सफर की शुरुआत की थी। 

 

इस मौके पर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री को बधाई दी। वहीं उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गजों ने शुभकामनाएं दीं। सब ने एक साथ नेताओं ने कहा कि पीएम के नेतृत्व में देश ने न केवल विकास और डिजिटल क्षेत्र में नए आयाम छुए हैं, बल्कि 25 करोड़ लोगों को भीषण गरीबी से बाहर निकालकर इतिहास रचा है।

 

यह भी पढ़ें: Gen Z वाले जोश में आए विपक्षी सांसद, दिल्ली की सड़कों पर क्या बोले नेता?

नेताओं और कैबिनेट ने दी बधाई

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने 'सबका साथ, सबका विकास' के विजन की सराहना करते हुए 25 करोड़ लोगों को गरीबी से मुक्त कराने को इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। साथ ही केंद्रीय कैबिनेट ने एक प्रस्ताव पारित कर पीएम को बधाई दी।

 

 

 

कैबिनेट ने कहा कि गुजरात में नागरिकों की शिकायतें सुनने के लिए शुरू की गई 'स्वागत' जैसी योजना ही बाद में राष्ट्रीय स्तर पर रुकी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने वाली 'प्रगति' व्यवस्था बनी। 

 

गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'जनसेवा से राष्ट्रसेवा' को अपना लक्ष्य बनाकर पीएम ने भारत के मान-सम्मान और पहचान को दुनिया में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

 

 

यह भी पढ़ें: आकाशवाणी भवन में जबरदस्ती घुसने का आरोप, प्रियंका और राहुल गांधी पर हो गई FIR

पीएम का 25 साल का सफर

  • 7 अक्टूबर 2001 को गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वह पहली बार किसी संवैधानिक पद पर आए।
  • फरवरी 2002 में उन्होंने राजकोट-II विधानसभा सीट से उपचुनाव जीता और गुजरात विधानसभा के सदस्य बने।
  • दिसंबर 2002 में गुजरात विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने सीएम के रूप में दूसरा कार्यकाल शुरू किया।
  • दिसंबर 2007 में गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने सीएम के रूप में तीसरा कार्यकाल शुरू किया।
  • दिसंबर 2012 में गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने सीएम के रूप में चौथा कार्यकाल शुरू किया।
  • सितंबर 2013 में बीजेपी ने उन्हें 2014 लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया।
  • मई 2014 में उन्होंने लोकसभा चुनाव में वाराणसी, उत्तर प्रदेश और वडोदरा, गुजरात दोनों सीटों से चुनाव जीता। बाद में उन्होंने वडोदरा सीट छोड़कर वाराणसी सीट कायम रखी।
  • 26 मई 2014 को उन्होंने पहली बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इसी के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री पद से उनका कार्यकाल समाप्त हुआ।
  • 2014 से 2019 तक वह पीएम के तौर पर और लोकसभा में वाराणसी का प्रतिनिधित्व किया।
  • मई 2019 में उन्होंने वाराणसी लोकसभा सीट दोबारा जीती। 30 मई 2019 को पीएम के रूप में दूसरा कार्यकाल शुरू किया।
  • 2019 से 2024 तक वह फिर से भारत के पीएम रहे और लोकसभा में वाराणसी का प्रतिनिधित्व करते रहे।
  • जून 2024 में उन्होंने वाराणसी लोकसभा सीट तीसरी बार जीती।
  • 9 जून 2024 को उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ ली। वे अभी इसी पद पर हैं।