देश की जनता को आज सुबह-सुबह बड़ा झटका लगा है। आज से देशभर में  पेट्रोल की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है। विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा था कि सरकार ने पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के कारण कीमतों को कम रखा था और चुनाव खत्म होने के बाद सरकार तेल की कीमतें बढ़ाएगी। चुनाव के नतीजों की घोषणा के लगभग 11 दिन बाद अब तेज और डीजल के साथ-साथ सीएनजी की कीमतों को भी बढ़ा दिया गया है। इसको लेकर अब जनता के बीच गुस्सा भी है और आने वाले दिनों में मंहगाई बढ़ने का डर भी। 

 

दिल्ली के एक पेट्रोल पंप पर लगी कतार में खड़े एक व्यक्ति ने कहा, ''पेट्रोल डीजल और सीएनजी के दाम बढ़ने से लोगों के खर्चों पर सीधा असर पड़ेगा। पहले से ही महंगाई काफी ज्यादा है और अब कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी के बाद रोजमर्रा की चीजें भी मंहगी हो सकती हैं।'

 

यह भी पढ़ें: 3 रुपये महंगा हो गया डीजल और पेट्रोल, अब कितने में मिलेगा?

क्या बोले लोग?

एक व्यक्ति ने कहा कि इस पर अब हम क्या कर सकते हैं। दूसरे देश से तेल आता है और अगर बाहर से आ रहा है तो दाम तो बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि वह हर रोज 100 रुपये का तेल डलवाते हैं, तो अब उन्हें महीने के 300 रुपये से ज्यादा का खर्च बढ़ जाएगा।

 

 

एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि बढ़ोतरी उतनी ज्यादा नहीं हुई जितनी आशंका थी लेकिन इसका असर जरूर पड़ेगा। सरकार ने स्थिति को कुछ हद तक कंट्रोल में रखने की कोशिश की है, फिर भी लोगों के खर्च बढ़ेंगे। 

ऑटो-टैक्सी वाले परेशान

एक पेट्रोल पंप पर आए एक कैब ड्राइवर ने कहा कि सब कुछ सरकार के हाथ में है हम कुछ नहीं कर सकते हैं। हमारी कमाई पहले की कम हो रही है और अब यह दाम बढ़ने से और कम हो जाएगी। एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि 2-3 रुपये दाम बढ़ने से बहुत कुछ मंहगा हो जाएगा। ट्रांसपोर्ट मंहगा होगा तो सब कुछ मंहगा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार भी क्या कर सकती है बाहर के देशों में जो जंग छिड़ी है उससे सब कुछ हो रहा है। 

 

यह भी पढ़ें: 'हम भी सनातन धर्म को खत्म करने...', TVK विधायक ने मचाई खलबली, फिर दी सफाई

 

मंहगाई का डर

पंजाब में एक पेट्रोल पंप पर खड़े एक व्यक्ति ने कहा कि भले ही पेट्रोल के दाम युद्ध के कारण बढ़े हों लेकिन इसका असर तो हम लोगों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक हम सिर्फ फोन की स्क्रिन पर देखते थे कि युद्ध हो रहा है लेकिन अब इसका सीधा असर हम लोगों पर पड़ेगा। इस जंग को खत्म होना चाहिए।

 

एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि सरकार ने डीजल मंहगा कर दिया है। मुझे इस बारे में जानकारी नहीं थी। सरकार को पेट्रोल के दाम कम करने पर काम करना चाहिए था और जनता को राहत देनी चाहिए थी। आम लोगों पर इसका बहुत खराब असर पड़ेगा।