बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। कुछ दिन पहले जेडीयू ने उन्हें पार्टी से निकाला था और अब सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा है। दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह जमानत पर बाहर थे लेकिन कोर्ट ने अब उन्हें 1 दिसंबर तक सरेंडर करने के लिए कहा है। कोर्ट के इस फैसले पर अब अनंत सिंह ने प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि उन्हें कोर्ट पर भरोसा है और वह कोर्ट के आदेश के अनुसार सरेंडकर करेंगे। उन्होंने नीरज कुमार पर जमकर निशाना भी साधा। 

 

अनंत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'कोर्ट के आदेश का पालन करूंगा। मैं एक दिसंबर को सरेंडर कर दूंगा। कोर्ट मुझे फिर से  मुझे भरोसा है मुझे न्याय मिलेगा।' उन्होंने नीरज कुमार पर उनके खिलाफ साजिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दुलारचंद का मर्डर नीरज कुमार ने कराया है और उन्हें फंसाया गया है। 

 

यह भी पढ़ें: 'मोदी के टाइम में बैंक बिकते हैं', राहुल के तंज पर भड़कीं निर्मला, गिना दिए लोन

 

नीरज कुमार पर क्या बोले?

अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच लगातार राजनीतिक टकराव देखने को मिल रहा है। इस मामले में भी कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह ने नीरज कुमार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दुलारचंद हत्याकांड में 3 किलोमीटर दूर होने के बावजूद नीरज कुमार ने केस में उनका नाम डलवा दिया। उन्होंने कहा, 'नीरज ने ही सारे केस करवाए हैं। नीरज कुमार ने जो कहा वही सरकार ने किया। पार्टी ने भी वही किया। नीतीश जी रहते तो कभी ऐसा नहीं होता। नीतीश कुमार के गड़बड़ाने के बाद ये सब हुआ।’

 

उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद जब वह करीब छह महीने तक जमानत पर बाहर रहे, तब नीरज कुमार इस मामले को लेकर दिल्ली पहुंच गए। अनंत सिंह ने साफ कहा कि उन्होंने पार्टी का विरोध नहीं किया बल्कि नीरज कुमार का विरोध किया है। अनंत सिंह के मुताबिक, उन्हें इस पूरी कानूनी कार्रवाई की जानकारी काफी देर से मिली। उनका आरोप है कि न तो उन्हें कोई नोटिस दिया गया और न ही किसी तरह की सूचना मिली। पूरी कार्रवाई पर्दे के पीछे से की गई।

नीतीश क्या बोले अनंत?

अनंत सिंह ने विधान परिषद चुनाव में अनुज सिंह को लेकर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनका अनुज सिंह से कोई रिश्ता नहीं था। उन्होंने सिर्फ नीरज कुमार का विरोध करने के लिए अनुज सिंह का समर्थन किया था। अनंत सिंह ने जेडीयू और सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पार्टी में जब तक नीतीश कुमार की स्थिति ठीक थी, तब तक ऐसा कुछ नहीं हुआ। अब उनकी सेहत ठीक नहीं चल रही है, इसलिए पार्टी की स्थिति बदल गई है।

 

यह भी पढ़ें: फूल तोड़ते हुए बेटा फिसला, पिता बचाने पहुंचे, 23वीं मंजिल गिरकर दोनों की मौत

ललन सिंह से मिलने पर क्या बोले?

पत्रकारों ने अनंत सिंह से ललन सिंह को लेकर भी सवाल किया कि क्या वह ललन सिंह से मिलेंगे। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अब उन्हें किसी से नहीं मिलना है। नीरज कुमार का ललन सिंह का विरोध करने पर सवाल पूछा गया तो अनंत सिंह ने इस पर किसी भी प्रकार की कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही अनंत सिंह ने 1 दिसंबर को कोर्ट के आदेश के अनुसार सरेंडर करने की बात दोहराई। 

 

इसके साथ ही अनंत सिंह ने कहा कि मेरे साथ खेला होगा तो मैं संन्यास नहीं लूंगा। उन्होंने कहा, 'मैं आगे भी मोकामा से चुनाव लडूंगा। मेरा साथ जिसने जुल्म किया है उसे भगवान देखेगा।’ उन्होंने कहा कि पहले उनकी इच्छा थी कि उनका बेटा चुनाव लड़े लेकिन अब अगर यह खेल चलता रहा तो मोकामा से वही चुनाव लड़ेंगे।