भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 9 सितंबर को उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की भी चेतावनी जारी की गई है। IMD के मुताबिक, आज पूर्वी भारत में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। 

 

मौसम विभाग ने 9 सितंबर से 11 सितंबर के बीच दिल्ली, यूपी और बिहार समेत देश के 21 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने का अनुमान है। कई राज्यों में बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।  

 

यह भी पढ़ें: प्लास्टिक ही प्लास्टिक, इसी रफ्तार से चले तो लाखों बिट्टू नहीं रोक पाएंगे तबाही!

इन राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 9 सितंबर से 11 सितंबर के बीच देश के 21 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गुजरात, असम और महाराष्ट्र में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, कई राज्यों बिजली गिरने की भी चेतावनी है।  

मध्य भारत

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, आज छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ में कहीं-कहीं बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी सामान्य बारिश की संभावना जताई गई है।  

पूर्वी भारत

इसके अलावा, अंडमान-निकोबार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, झारखंड और काफी बड़े इलाके से पूरे इलाके में बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है।  बिहार में विशेष रूप से 9 सितंबर को बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।  

 

ओडिशा में कहीं-कहीं बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार में भारी बारिश की संभावना है। ओडिशा में विशेष रूप से 9 सितंबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है।  

 

यह भी पढ़ें: पेंशन, बिजली और मुफ्त के वादे हिमाचल प्रदेश को कर रहे कंगाल? CAG ने बताई हकीकत

पूर्वोत्तर भारत

नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा में काफी ज़्यादा से व्यापक बारिश की आशंका है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कहीं-कहीं से छिटपुट बारिश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। इन्हीं इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना है। 

पश्चिम भारत

इसके अलावा, कोंकण और गोवा में काफी ज्यादा से व्यापक बारिश हो सकती है। मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र, कच्छ में कहीं-कहीं से छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है।  

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत

मौसम विभाग के अनुसार,  तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय कर्नाटक, केरल, माहे-लक्षद्वीप, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश हो सकती है।  तटीय आंध्र प्रदेश-यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में गरज के साथ छींटे, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।