देश के 6 राज्य ऐसे हैं जिनमें विधानसभा के साथ-साथ विधान परिषद भी हैं। इन 6 में से 4 राज्यों की विधान परिषद की कुल 28 सीटों के लिए आज मतदान होना है। उत्तर प्रदेश में मुख्य मुकाबला समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच है। कर्नाटक में बीजेपी बनाम कांग्रेस का मुकाबाल है। बिहार में एक बार जन सुराज की एंट्री और अनंत कुमार की बगावत ने मामले को रोचक बना दिया है। उत्तर प्रदेश में भले ही 11 सीटों पर ही चुनाव हो रहे हैं लेकिन प्रदेश के ज्यादातर जिलों में वोटिंग होनी है। यही वजह है कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हो रहे इस चुनाव को बेहद अहम माना जा रहा है। महाराष्ट्र में कुल 5 सीटों पर चुनाव होना है और मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है।
पढ़ें हर जरूरी अपडेट
7:44 am
कब से कब तक होगी वोटिंग?
सभी राज्यों में सुबह 8 बजे से मतदान शुरू होगा और शाम के 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे। आज हो रही वोटिंग के नतीजे 27 अक्तूबर को सामने आएंगे
6:59 am
कर्नाटक में 4 सीटों के लिए मतदान
कर्नाटक में विधान परिषद की 2 सीटें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और 2 सीटें शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की हैं। यहां सत्ताधारी कांग्रेस का मुकाबला बीजेपी-JD (S) गठबंधन से होना है।
6:55 am
महाराष्ट्र की 5 सीटों पर होगी टक्कर
महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच में से 3 सीटें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की और 2 सीटें शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की हैं। यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है।
6:51 am
बिहार में 8 सीटों पर वोटिंग
बिहार में विधान परिषद की कुल 8 सीटों पर मतदान होना है। इनमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की हैं। कई सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबले की उम्मीद है। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा पटना स्नातक क्षेत्र की है जहां जेडीयू के नीरज कुमार के सामने उनकी ही पार्टी के विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज के अनुज सिंह को समर्थन दे दिया। इसी सीट पर कांग्रेस और आरजेडी ने भी अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
6:51 am
UP की 11 सीटों पर होगी वोटिंग
UP में विधान परिषद की कुल 11 सीटों में से 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की और 5 स्नातक क्षेत्र की हैं। इनमें से 5 पश्चिमी यूपी की, 3 पूर्वांचल की, 2 लखनऊ क्षेत्र की और एक सीट पूर्वांचल की है। गोरखपुर-फैजाबाद में जोरदार मुकाबले की उम्मीद है क्योंकि सपा यहां हर हाल में बीजेपी को हराने की कोशिश में लगी हुई है।
