कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर निशाना साधा। उन्होंने भगवान शिव और देवी पार्वती के 'अर्द्धनारीश्वर' स्वरूप की मूर्ति अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर शेयर की। निशाधा साधा कि बीजेपी और संघ को धार्मिक परंपराओं की रत्ती भर समझ नहीं है। दोनों पर असभ्य, लालची, जातिवादी और पुरुष वर्चस्ववादी होने का आरोप लगाया।
राहुल गांधी ने एलिफेंटा की गुफाओं की एक फोटो साझा की। इसमें भगवान शिव और माता पार्वती को 'अर्धनारीश्वर' में दिखाया गया है। राहुल गांधी ने लिखा, 'मैं भारतीय आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं में जितना गहराई से उतरता हूं, उतनी ही चीजें स्पष्ट होती जाती हैं। भाजपा और आरएसएस असभ्य, लालची, जातिवादी और पुरुष-प्रधान सोच वाले लोग हैं। इन्हें हमारी आध्यात्मिक और धार्मिक परंपराओं की रत्ती भर भी समझ नहीं है।'
यह भी पढ़ें: एलिस हुआंग ने जेन्सेन के साथ कैसे किया खेल, चीन तक कैसे पहुंचाई Nvidia चिप्स?
राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी के किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' के विमोचन के मौके पर एक वाकया साझा किया था। उन्होंने यह बताने की कोशिश की थी कि उनके पिता और मां के बीच कितना गहरा लगाव था। तभी राहुल गांधी कहते हैं, 'हर बार खाने के समय पापा होते थे और पापा की गोद में मम्मी बैठी होती थीं।' उनके इसी बयान पर सियासी हंगामा मचा है।
अब विपक्ष की आलोचनाओं के जबाव में राहुल गांधी ने भगवान शिव और माता पार्वती की तस्वीरें दूसरी बार साझा की है। मंगलवार को भी राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा था।
यह भी पढ़ें: बिहार में रिश्वतखोर JE पर शिकंजा, 50 हजार लेते निगरानी टीम ने रंगेहाथ पकड़ा
राहुल गांधी ने 12वीं शताब्दी के एक मंदिर की तस्वीर साझा की थी। इसमें मां पार्वती भगवान शिव की गोद में बैठी दिखाई दे रही थीं। तब राहुल गांधी ने लिखा था, 'एक सच्चे हिंदू के रूप में यह मेरा कर्तव्य है कि मैं उन्हें इस जाल से मुक्त करूं, ताकि वे भी अपने जीवन में प्रेम और अपनत्व की अद्भुत सुंदरता और आनंद का अनुभव कर सकें। सत्यम शिवम सुंदरम।'
