डीके शिवकुमार ने बुधवार को कर्नाक के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उनके साथ डॉ. जी. परमेश्वर ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली। डीके शिवकुमार ने अपने शपथ ग्रहण के दौरान हाथ में संविधान की एक प्रति भी थाम रखी थी। अपने शपथ ग्रहण से पहले डीके शिवकुमार ने पूर्व सीएम सिद्धारमैया का अभिवादन भी किया।
सीएम और डिप्टी सीएम के अलावा कुल 12 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे और पूर्व सीएम सिद्धारमैया के पुत्र यतींद्र सिद्धारमैया को भी कैबिनेट में जगह मिली है।
यह भी पढ़ें: आने जाने का एक ही रास्ता, वेंटिलेशन की व्यवस्था नहीं; 21 की मौत के बाद कई खुलासे
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जी. परमेश्वर ने बुधवार को यहां डी.के. शिवकुमार की कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। सीएम और डिप्टी सीएम व सभी मंत्रियों को लोक भवन में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। डिप्टी सीएम परमेश्वर ने डॉ. बीआर अंबेडकर के नाम पर शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में सभी प्रमुख समुदायों के धार्मिक नेताओं और विभिन्न मठों के प्रमुखों को भी आमंत्रित किया गया था।
पहले भी डिप्टी सीएम रह चुके जी परमेश्वर
जी परमेश्वर का संबंध अनुसूचित जाति से है। सिद्धारमैया सरकार में वह गृह मंत्री थे। इससे पहले 2018 से 2019 तक रही एचडी कुमारस्वामी की सरकार में डिप्टी सीएम रह चुके हैं। वहीं 2010 से 2018 तक लगातार आठ वर्षों तक कर्नाटक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
यह भी पढ़ें: तेल कंपनियों को 10 हजार करोड़ की मदद देगी सरकार, आखिर क्या है प्लान?
शपथ ग्रहण में कौन-कौन आया?
शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व सीएम सिद्धारमैया, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के कई अन्य शीर्ष नेता पहुंचे।
इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
- केएच मुनियप्पा
- केजे जॉर्ज
- एमबी पाटिल
- रामलिंगा रेड्डी
- सतीश जराकिहोली
- कृष्णा बायरेगौड़ा
- प्रियांक खरगे
- यूटी खादर
- ईश्वर खंड्रे
- यतींद्र सिद्धारमैया
- बिरथी सुरेश
- शरण प्रकाश पाटिल
