उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (PDA) गठबंधन के लिए चुनावी घोषणापत्र का एलान किया है। अखिलेश यादव ने PDA मेनिफेस्टो का नाम 'जन-मन का मैनिफेस्टो नाम दिया है। PDA के घोषणापत्र जारी करने के कार्यक्रम में आजम खान, अवधेश कुमार और डिंपल यादव जैसे नेता भी मंच भी नजर आए। आजम खान ने कहा कि हम मरेंगे तो लेकिन कुछ करके मरेंगे। आजम खान ने कहा कि उम्मीद करते हैं कि यह घोषणापत्र, उस तबके की आवाज बनकर आएगा, जिसका हक आज के दौर में छीना जा रहा है।
अखिलेश यादव ने कहा, 'समाजवादी पार्टी सिर्फ मेनिफेस्टो ही नहीं जारी की है, अगर जरूरत पड़ेगी तो उन मुद्दों को भी शामिल किया जाएगा, जिनकी जरूरत पड़ेगी। जिस समय नेता जी मुख्यमंत्री थे, उसी समय इस शहर को बसाने का काम हुआ था। उसका नतीजा यह हुआ कि पूरे लखनऊ में अगर सबके योजनाबद्ध शहर, सबसे ज्यादा निवेश आया है। हमारे घोषणापत्र में यह शामिल नहीं था कि मेदांता सिटी अस्पताल बनेगा। जब सपा सरकार आई और निवेश को लेकर बहस शुरू हुई, तो लखनऊ का सबसे आधुनिक अस्पताल बनकर तैयार हुआ। अस्पताल से स्टेडियम तक घोषणापत्र में नहीं था, वह सपा ने किया है। हमने इकाना और आसपास के इलाकों को विकसित किया।'
अखिलेश यादव ने कहा, 'सरकारें माल नहीं बनाती हैं। उस समय सरकार की तरफ से देश का सबसे अच्छा मॉल, तो वह प्राची मॉल बनकर आया है। यह जो एचसीएल की बात हम कर रहे हैं, AI की बात कर रहे हैं, डिजिटल प्लेफॉर्म कैसे तैयार हों, उनका भी जिक्र किया जा रहा है। हम लोग, जिनका जिक्र मेनिफेस्टो में नहीं करते हैं, उन्हें भी बनाते है। मुझे याद है कि सबसे पहले निवेश के लिए बुलाया गया था, तो शिव नाडर को हमने बुलाया था, परिणाम है कि लखनऊ शहर में सबसे बड़ा हब है।'
अखिलेश यादव ने घोषणापत्र मे क्या-क्या एलान किया है-
- किसानों के फसलों के लिए समय पर भुगतान
- मजदूरों को समय से भुगतान मिलेगा
- सरकारी और निजी क्षेत्र में निष्पक्ष रोजगार
- बंद किए गए प्राथमिक विद्यालयों को खोलेंगे
- आशा, आंगनवाड़ी, पेशेवर दैनिक कर्मियों के लिए समम्मानक वेतन
- पुरानी पेंशन योजना लागू करेंगे
- आधुनिक AI तकनीक, बॉडी कैम, फॉरेंसिक आधारित स्कैनिंग
- पुलिस अत्याचारों को मुक्त करने और न्याय संगत
- 1091 और 100 को त्वरित और सशक्त बनाएंगे
- फास्ट ट्रैक अदालतों का गठन
- सड़क, मेट्रो हाइवे और वाई फाई पर जोर
- नए गांव बसाने के लिए विचार किया जाएगा
- यश भारती को फिर से शुरू किया जाएगा
- नए राज्य शिक्षा की नीति
- समयबद्ध रिक्तियों की पारदर्शी भर्ती
- पेपरलीक की समस्या न पैदा हो, इसके लिए योजना
- सरकारी व्यक्तियों का वार्षिक कलेंडर, सभी परीक्षाएं आयोजित होंगी
- 3 महीने में प्रक्रिया पूरी होगी, जिनकी 1 से ज्यादा परीक्षाएं होंगी, उन्हें 6 महीने के भीतर जारी किया जाएगा
- प्रत्येक ग्रेजुएट छात्र को नौकरी देंगे, नौकरी से जुड़े कौशल विकास की व्यवस्था करेंगे, उन्हें प्रति माह 5 हजार पोषण भत्ता
- 5 साल में 25 लाख लोगों को रोजगार देंगे। शहरों को रोजगार देने के लिए शहरी रोजगार गारंटी नियम लागू होगा। सामाजवादी पार्टी राज्य शिक्षा नीति लाएगी। 26 हजार प्राथमिक विद्यालयों को संचालित किया जाएगा। 12वीं पास छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिया जाएगा।
- जातिगत जनगणना कराई जाएगी
अखिलेश यादव ने कहा, 'लुलू माल हमारा हिस्सा नहीं था, गोमती रिवर फ्रंट हिस्सा नहीं था, उसे हमने तैयार कराया। हमें जिस शहर में जरूरत होगी, वहां हम विकास करेंगे। अच्छे दिन तो आए नहीं, अब बुरे दिन जाने वाले हैं। और वह जानते हैं कि वे जा रहे हैं, इसलिए ही उनकी भाषा बदल गई है। मैं संविधान दिवस पर आपके माध्य से और आज संविधान दिवस की बधाई दे रहा हूं। आज के दौर में जब संविधान रोधी शक्तियां सक्रिय हैं, हम संविधान निर्माता को नमन कर रहे हैं कि संविधान की सुरक्षा के लिए संकल्पबदध है।'
अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए गठबंधन की अगुवाई में उत्तर प्रदेश की सत्ता से योगी आदित्यनाथ सरकार की विदाई होगी। अखिलेश यादव ने मेनिफेस्टो जारी करने से पहले कहा कि NDA के N से नफरत है, NDA वाले नकारात्मक लोग है। PDA के P से पॉजिटिव हैं हम लोग। अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी के ऊपर भरोसा है लोगों को, एक लंबा इतिहास है, समाजवादी पार्टी का। अखिलेश यादव ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश में अगर भारतीय जनता पार्टी जीत गई, तो कभी वोट नहीं पड़ेगा, कभी चुनाव नहीं होगा।
आजम खान ने कहा, 'मुझे शकिस्त-ए-दिल का मजा याद आ गया, और तुम क्यों उदास हो गए, क्या याद आ गया। कहने को जिंदगी थी बहुत मुख्तसर मगर, कुछ यूं बसर हुई कि खुदा याद आ गया। शायद इसी कैफियत और इसी दौर से हम गुजरे। बहुत सख्त जान थे, जो आपके सामने जिंदा खड़े हैं।'
आजम खान ने कहा, 'वजीर-ए-आला तो ये बार-बार होंगे, शायद उससे ज्यादा, बहारें हमकों को ढूंढेंगें न जाने हम कहां होंगे। ये यहां नहीं होंगे, कहीं और आगे हैं। यह कोई आसमानी किताब नही है कि जो लिखा है कि वह ही सिर्फ नहीं होगा, जो नहीं लिखा है, वह भी होगा। जो लोग आपको परेशान कर रहे है, उन्हें उनकी असल कद याद दिला देना है। उनके सामने बड़ा छोटा टारगेट है कि जो सरकारें न बनने दें। किसी का खेल न बनने दें, उसे आप अच्छी तरह समझते हैं।'
आजम खान ने असदुद्दीन ओवैसी और इमरान मसूद जैसे नेताओं पर तंज कसते हुए यह बातें कहीं। उन्होंने कहा, 'जब सूमो आई थी, तब नेता जी के पास आई थी, तब मेरे पास आई थी, वरना एक ईडी के मुकदमे में उसका भी हिसाब मांगने लगे। एक साहब का जुलूस घोड़ों, गधों और टट्टुओं का जुलूस थे। कुरैशी साहब का जुलूस था, वह जीत गए थे। मैं वहीं बैठ गया। थोड़ी देर बाद एक जुलूस और निकला। वह अपनी हार नहीं, दूसरे को हराने के लिए जुलूस निकाल रहे हैं।'
