आज का दिन कई लोगों के लिए सकारात्मक और खुशियों से भरा रहेगा। लोगों को न सिर्फ नई नौकरी मिलेगी, बल्कि कई लोगों को आज नौकरी में प्रमोशन भी मिलेगा। इसके साथ ही आज मेष राशि वाले लोगों को अपने लव पार्टनर का साथ मिलेगा। पंचांग के अनुसार, आज कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। यह दिन आध्यात्मिक और मानसिक संतुलन के नजरिए से बेहद खास रहने वाला है। न्यूमरोलॉजी के अनुसार, आज की तारीख का मूलांक 1 बनता है, जो सूर्यदेव का अंक है। सूर्यदेव का प्रभाव व्यक्ति में नए संकल्प, आत्मविश्वास और पॉजिटिव ऊर्जा बढ़ाएगा। आज के दिन नए काम की शुरुआत करना बेहद लाभदायक होगा।
ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य और बुध का प्रभाव लोगों की नौकरी में प्रमोशन और निर्णय लेने की क्षमता को बेहतर करेगा। वहीं, चंद्रमा की स्थिति आपके भावनात्मक संतुलन को मजबूती प्रदान करेगी। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को समर्पित है, जिससे आज के दिन ज्ञान, समृद्धि और भाग्य के द्वार खुलते हैं। कुल मिलाकर, आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए नए अवसरों, आत्म-मंथन और संबंधों को प्रगाढ़ बनाने का एक संतुलित संदेश लेकर आया है।
यह भी पढ़ें: जैनों के लिए खास है अक्टूबर का महीना, कौन से व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं? जानें
राशिफल
मेष राशि
नौकरी में नए प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज के दिन आपको लव पार्टनर से गिफ्ट मिलेगा, जिससे आपका प्रेम बेहतर होगा। पुरानी गलतफहमी दूर होगी।
आज क्या करें: हनुमान जी के दर्शन करें और लाल वस्तु का दान करें।
आज क्या न करें: किसी भी मामले में जल्दबाजी में निर्णय न लें।
वृषभ राशि
व्यापार में लंबे समय से रुका हुआ काम गति पकड़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, लेकिन बजट का ध्यान रखें। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
आज क्या करें: मां लक्ष्मी की पूजा करें और सफेद मिठाई का भोग लगाएं।
आज क्या न करें: व्यर्थ की बहस-बाजी से दूर रहें।
मिथुन राशि
नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। वित्तीय मामलों में विवेकपूर्ण निर्णय लाभ पहुंचाएंगे। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं, इसलिए संवाद में सौम्यता बनाए रखें।
आज क्या करें: गणेश जी को दुर्वा अर्पित करें ।
आज क्या न करें: दूसरों की गॉसिप न बनें।
यह भी पढ़ें: दुख और चिंता क्या हैं? अष्टावक्र गीता का यह रहस्य समझिए, आसान होगी जिंदगी
कर्क राशि
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। धन का लेनदेन करते समय सतर्कता बरतें। अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना आपके रिश्ते को मजबूत करेगा।
आज क्या करें: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं ।
आज क्या न करें: भावनाओं से बहकर होकर कोई निर्णय न लें।
सिंह राशि
मूलांक 1 और सूर्य के प्रभाव से आज आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। सरकारी या प्रशासनिक कामों में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ यादगार समय बिताने का मौका मिलेगा।
आज क्या करें: सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
आज क्या न करें: अपने व्यवहार में अहंकार को बिल्कुल स्थान न दें।
कन्या राशि
नौकरी में लक्ष्य बनाकर काम करना आपको बड़ी सफलता दिलाएगा। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन संतोषजनक रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। एक-दूसरे पर भरोसा बढ़ेगा और साथ में सुखद पल बिताएंगे।
आज क्या करें: किसी जरूरतमंद को हरी सब्जियां का दान करें।
आज क्या न करें: काम के तनाव को खुद पर हावी न होने दें।
यह भी पढ़ें: क्या रोज किया जा सकता है पितरों का तर्पण? मनुस्मृति से समझिए
तुला राशि
आपके नए विचार करियर को नई दिशा देंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। अविवाहित लोगों के लिए कोई शुभ प्रस्ताव आ सकता है।
आज क्या करें: किसी मंदिर में घी का दीपक जलाएं।
आज क्या न करें: दूसरों के मामलों में बेवजह हस्तक्षेप करने से बचें।
वृश्चिक राशि
करियर में थोड़ा कंपटीशन बढ़ सकता है, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। निवेश से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। अपने जीवनसाथी के प्रति वफादार और ईमानदार रहें।
आज क्या करें: सुंदरकांड का पाठ करें या हनुमान चालीसा पढ़ें।
आज क्या न करें: किसी भी व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
धनु राशि
गुरुवार का दिन होने से आपका भाग्य आज आपका पूरा साथ देगा। उच्च शिक्षा और विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। रिश्तों में नयापन महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ कोई धार्मिक या मनोरंजक यात्रा बन सकती है।
आज क्या करें: हल्दी का तिलक लगाएं।
आज क्या न करें: गुरुजन के प्रति अनादर की भावना न रखें।
यह भी पढ़ें: Gen Z को नहीं है स्वाद पर कंट्रोल? नवपद ओली पर्व सिखाता है स्वाद पर विजय पाना
मकर राशि
नौकरी में आपकी कड़ी मेहनत का फल आज आपको मिल सकता है। नए प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी मिल सकती है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने से राहत मिलेगी।
आज क्या करें: शनिदेव के सामने तिल के तेल का दीपक जलाएं।
आज क्या न करें: आलस के कारण अपने महत्वपूर्ण कार्यों को टालें नहीं।
कुंभ राशि
ऑफिस में टीमवर्क के साथ काम करने पर आपको बड़ी सफलता मिलेगी। नए बिजनेस आइडिया पर काम करने का सही समय है। वित्तीय मामलों में सुधार देखने को मिलेगा। प्रेम जीवन में रोमांस और विश्वास बना रहेगा।
आज क्या करें: चींटियों को आटा या शक्कर डालें और ध्यान करें।
आज क्या न करें: नकारात्मक विचारों को अपने मन पर हावी न होने दें।
मीन राशि
मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। नौकरी में आपके काम की तारीफ होगी। पैसों की आमद बनी रहेगी। जीवनसाथी से पूरा सहयोग और प्यार मिलेगा। शाम को साथ में समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।
आज क्या करें: चने की दाल और गुड़ का दान किसी मंदिर में करें।
आज क्या न करें: उत्साह में आकर अपनी योजनाओं का ढिंढोरा न पीटें।
नोट- यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।
