आज के दिन कई लोगों पर सूर्य देव की खास प्रभाव बना रहेगा, जिसके प्रभाव न सिर्फ कई लोग सही फैसला ले पाएंगे बल्कि कई लोगों व्यापार में मुनाफा भी मिल सकता है। हिन्दू  पंचांग के अनुसार आज अश्विन महिने की चतुर्दशी तिथि है। इसके साथ ही आज का मूलांक 7 है, जो कि केतु ग्रह के प्रभाव को दिखाता है। ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो सूर्य तुला राशि में प्रवेश करने वाले हैं, जो साझेदारी, संतुलन और न्याय के भाव को मजबूत कर रहे हैं। वहीं, चंद्रमा आज एक उत्साही और ऊर्जावान राशि में है, जो लोगों को अपने लक्ष्यों के प्रति केंद्रित रहने के लिए प्रेरित कर रहा है। 

 

इस रविवार के दिन ग्रहों स्थिति लोगों के जीवन पर गहरा प्रभाव डालने वाली है। इस कारण कई लोगों  को आफिस में नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है, वहीं व्यक्तिगत जीवन में रिश्तों को खुशहाल बनाने का यह उत्तम समय है। मूलांक 7 के प्रभाव से आज लोगों को खुद पर विश्वास रखने की प्ररेणा देगी, जिससे आपको कठिन निर्णयों को लेने में आसानी होगी। स्वास्थ्य की नजरिए से यह दिन लोगों के लिए मिलाजुला रह सकता है, इसलिए खान-पान और दिनचर्या में संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि तक के सभी 12 राशि के लोगों लिए कैसा रहने वाला है।

 

यह भी पढ़ें:  28 या 29 अक्टूबर कब है करवा चौथ? जानें शुभ मुहूर्त से लेकर चांद दिखने का समय

राशिफल

1. मेष राशि


करियर और आर्थिक स्थिति के लिहाज से आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। लव लाइफ में ईमानदारी बनाए रखें।

क्या करें:  वित्तीय योजना पर ध्यान केंद्रित करें।

क्या न करें:जोखिम भरे निवेश से बचें।

 

2. वृषभ राशि


आज आपकी व्यावसायिक स्थिति मजबूत होगी। आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं। लव लाइफ खुशनुमा रहेगी और पार्टनर के साथ किसी छोटी यात्रा की योजना बन सकती है।

क्या करें: अपने संवाद को मधुर और स्पष्ट रखें।

क्या न करें: खर्चों पर नियंत्रण रखें और जिद करने से बचें।

 

3. मिथुन राशि


करियर में अचानक बड़े बदलाव या नए अवसर सामने आ सकते हैं, जिनका आपको पूरा लाभ उठाना चाहिए। आर्थिक मोर्चे पर लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। लव लाइफ में छोटी-मोटी गलतफहमियों हो सकती है।

क्या करें: अपनी क्षमता का सही दिशा में प्रयोग करें।

क्या न करें: एक साथ कई कामों न करें।

 

यह भी पढ़ें: Karva Chauth Puja Vidhi: करवा चौथ पर पूजा कैसे करें? पूजा की विधि और नियम जानिए

 

4. कर्क राशि


आज आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी और कोई नया निवेश फायदेमंद साबित हो सकता है। लव लाइफ में प्यार और अपनापन बढ़ेगा, परिवार के साथ सुकून भरा समय बीतेगा।

क्या करें: अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

क्या न करें: पुरानी बातों को बार-बार याद न करें।

 

5. सिंह राशि


लव लाइफ में रोमांस का तड़का रहेगा और साथी का भरपूर सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। आपको आज के दिन धन लाभ हो सकता हैं, जिससे वित्तीय स्थिति सुधरेगी। 

क्या करें: सहकर्मियों और अधीनस्थ कर्मचारियों का सम्मान करें।

क्या न करें: अहंकार को अपने फैसलों पर हावी न होने दें।

 

6. कन्या राशि


करियर में आपकी मेहनत और लगन रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति पहले से बहतर होगी हालाकिं आपको भविष्य के लिए बचत करना शुरू कर दें। लव लाइफ में आपसी समझ और विश्वास मजबूत होगा।

क्या करें: अपने काम की गुणवत्ता पर पूरा ध्यान दें।

क्या न करें: छोटी-छोटी कमियों को लेकर आलोचना करने से बचें।

 

यह भी पढ़ें: Karva Chauth: करवा चौथ की तारीख को लेकर है कन्फ्यूजन तो जानें सही तारीख

 

7. तुला राशि


व्यापारिक मामलों में आज आपको कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। लव लाइफ में प्रेम और सद्भाव बना रहेगा, जीवनसाथी के साथ समय बिताना सुखद रहेगा।

क्या करें: संतुलित दृष्टिकोण अपनाएं और निष्पक्ष रहें।

क्या न करें: दूसरों के मामलों में बेवजह दखलअंदाजी करने से बचें।

 

8. वृश्चिक राशि


 आर्थिक स्थिति सुधरेगी और अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। करियर में सकारात्मक बदलाव हो सकता है।  लव लाइफ में संवेदनशीलता बनाए रखें और साथी की भावनाओं का सम्मान करें।

क्या करें: अपनी योजनाओं को सिक्रट रखकर काम करें।

क्या न करें: किसी भी मुद्दों पर प्रतिक्रिया देने से बचें।

 

9. धनु राशि


आज का दिन क्रियटीव कामों से जुड़े लोगों के लिए बेहद शुभ है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव लाइफ में उत्साह और उमंग का माहौल रहेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

क्या करें: अपने लक्ष्यों के प्रति पूरी तरह समर्पित रहें।

क्या न करें: जल्दबाजी भरा निर्णय न लें।

 

यह भी पढ़ें: धनतेरस, छोटी दिवाली या भाई दूज, किस दिन होता है यमराज के नाम का दीपदान?

 

10. मकर राशि


नौकरी में आपकी मेहनत का फल मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और संपत्ति संबंधी मामलों में लाभ होगा। लव लाइफ में स्थिरता आएगी और परिवार के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

क्या करें: अनुशासन का पालन करें।

क्या न करें: काम के कारण मानसिक तनाव न पालें।

 

11. कुंभ राशि


आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। लव लाइफ में खुलापन रिश्ते को और अधिक मजबूत बनाएगी।

क्या करें: नए विचारों और नवाचारों को खुले मन से अपनाएं।

क्या न करें: काम की अधिकता के कारण अपने स्वास्थ्य की उपेक्षा न करें।

 

12. मीन राशि


आज आपको अपने करियर में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सहकर्मियों और वरिष्ठों का सहयोग आपके हर कार्य को आसान बना देगा। लव लाइफ में भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा और पार्टनर के साथ दिल की बातें साझा करेंगे।

क्या करें: अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें।

क्या न करें: चिंताओं में अपना कीमती समय बर्बाद न करें।

 

नोट: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।