आज का दिन खासतौर पर तुला और कर्क राशि के लोगों के लिए खास रहने वाला है। ग्रहों की चाल के कारण आज के दिन कई लोगों को ऐसे अवसर मिलेंगे, जो लोगों के भविष्य को संवार देंगे। आज के दिन तुला और कर्क राशि को करियर में नए अवसर मिलेंगे, जिससे उन्हें करियर में सफलता मिलेगी। हिंदू पंचांग के अनुसार आज पूर्णिमा तिथि है। इस दिन का मूलांक 9 है, जो मंगल ग्रह का अंक माना जाता है। आज का दिन साहस, ऊर्जा, अनुशासन और नई शुरुआत का प्रतीक है। गुरु पुष्य योग और चंद्रमा की चाल से दिन भर एक सकारात्मक माहौल बना रहेगा, जिससे रुके हुए काम पूरे होंगे।

 

ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में विराजमान हैं, जिससे प्रशासनिक और लीडरशिप क्वालिटी पहले से बेहतर होगी। बृहस्पति ग्रह वृषभ राशि में रहकर स्थिरता प्रदान करेंगे। आज का दिन कई लोगों को अपनी क्षमताओं पर भरोसा करना होगा, साथ ही अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए कोशिश करते रहना होगा। आइए जानते हैं कि यह ऊर्जा आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालेगी।

 

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर राखी बांधन का शुभ मुहूर्त क्या है? समय और राहुल काल भी जानिए

राशिफल 

मेष

 

आज आपको करियर में सफलता पाने के लिए लक्ष्य बनाना होगा। व्यापार में प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए समय उत्तम है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में पहले से मजबूती आएगी। आज के दिन आप साथ में अच्छा समय बिताएंगे।

आज क्या करें: हनुमान जी को गुड़ का भोग लगाएं।

आज क्या न करें: उत्साह में आकर कोई भी जल्दबाजी में निर्णय न लें।

 

वृषभ

 

व्यापार में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में समझदारी से फैसले लें। नौकरीपेशा लोगों को थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। बातचीत से पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी।

आज क्या करें: किसी जरूरतमंद को फल दान करें।

आज क्या न करें: आज दूसरों के मामलों में बेवजह दखल न दें।

 

मिथुन

 

व्यापार में नेटवर्किंग से लाभ होगा। शेयर बाजार या निवेश से अच्छे रिटर्न मिल सकते हैं। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। सिंगल लोगों को किसी खास का साथ मिल सकता है।

आज क्या करें: पक्षियों को दाना डालें।

आज क्या न करें: किसी भी दस्तावेज पर बिना पढ़े साइन न करें।

 

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर्व मनाने से पहले जान लीजिए ये नियम, वरना रक्षाबंधन रह जाएगा अधूरा

 

कर्क

 

दफ्तर में अपनी जुबान पर नियंत्रण रखें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन अचानक खर्च सामने आ सकते हैं। धैर्य बनाए रखें। भावनाओं में बहकर कोई वादा न करें। अपने पार्टनर के विचारों का सम्मान करें।

आज क्या करें: शिवलिंग पर जल और अक्षत अर्पित करें।

आज क्या न करें: लेन-देन के मामलों में लापरवाही न बरतें।

 

सिंह

 

सूर्य के प्रभाव से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे आपको जल्द ही सफलता मिलेगी। व्यापार में नए समझौते लाभदायक रहेंगे। प्रेम संबंधों में उत्साह और आकर्षण बढ़ेगा। साथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

आज क्या करें: सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।

आज क्या न करें: अपने भीतर अहंकार को न पनपने दें।

 

कन्या

 

ऑफिस में काम का बोझ अधिक हो सकता है। लेन-देन में सतर्कता बरतें। काम को टालने की आदत से नुकसान हो सकता है। पार्टनर के साथ समय बिताने का प्रयास करें, थोड़ा तनाव हो सकता है, जो बातचीत से सुलझेगा।

आज क्या करें: हरी वस्तुओं या मूंग की दाल का दान करें।

आज क्या न करें: स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बिल्कुल न बरतें।

 

यह भी पढ़ें: आपके लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह, क्या कह रहीं ग्रह दशाएं? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

 

तुला

 

दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा। साझेदारी के काम में अच्छा मुनाफा होगा। नया व्यापार शुरू करने का विचार सफल हो सकता है। प्रेम रिश्तों में प्यार और समझ बढ़ेगी। शाम को पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बन सकता है।

आज क्या करें: देवी लक्ष्मी की पूजा करें और सफेद मिठाई चढ़ाएं।

आज क्या न करें: किसी भी बहस या विवाद में न उलझें।

 

वृश्चिक

 

नौकरी में नए अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं। नौकरी बदलने का सोच रहे हैं तो सही समय है। धन की स्थिति मजबूत होगी। लव लाइफ में विश्वास बढ़ेगा। अपने पार्टनर को सरप्राइज दे सकते हैं।

आज क्या करें: बहते जल में थोड़ा सा गुड़ प्रवाहित करें।

आज क्या न करें: नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें।

 

धनु

 

आपको भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक कामों से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। लव पार्टनर के साथ किसी धार्मिक या सुंदर स्थल की यात्रा हो सकती है। संबंध गहरे होंगे।

आज क्या करें: माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।

आज क्या न करें: किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें।

 

यह भी पढ़ें: ईद-ए-मिलाद पर रोजा रखना वाजिब है या नहीं? जान लीजिए मान्यता

 

मकर

 

आज काम में थोड़ी चुनौतियां आ सकती हैं। धन के मामले में जोखिम उठाने से बचें। मेहनत का फल देर से सही, लेकिन जरूर मिलेगा। अपने साथी को समय दें। पारिवारिक मुद्दों को शांति से सुलझाएं।

आज क्या करें: शनिदेव के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

आज क्या न करें: शॉर्टकट के रास्ते से कमाई करने से बचें।

 

कुंभ

 

व्यापार में नए संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में लाभ देंगे। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। लव पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा।

आज क्या करें: चींटियों को आटा और शक्कर डालें।

आज क्या न करें: काम को कल पर न टालें।

 

मीन

 

नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें। फिजूलखर्ची पर थोड़ा नियंत्रण रखना जरूरी है। रिश्तों में पारदर्शिता रखें। छोटी बातों पर अपने साथी से रूठने से बचें।

आज क्या करें: भगवान विष्णु के मंदिर में चने की दाल अर्पित करें।

आज क्या न करें: किसी भी गुप्त बात को शेयर न करें।

 

नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।