केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर से बंद कर दिए गए हैं। आज सुबह साढ़े छह बजे से कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू की गई। अब सभी भक्त ओंकारेश्वर मंदिर में बाबा केदार के दर्शन कर पाएंगे। इसके लिए जल्द ही बाबा केदार की मूर्ति को पंचमुखी डोली में विराजमान कर ओंकारेश्वर मंदिर में स्थापित किया जाएगा। बाबा केदार की उत्सव डोली सभा मंडप में रखी गई थी। इसके बाद आज सुबह कपाट बंद कर दिए गए। केदारनाथ धाम के बाद 10 नवंबर की दोपहर गंगोत्री के कपाट भी बंद कर दिया गया।

 

यमुनोत्री के कपाट भी 11 नवंबर को सुबह 10:28 बजे बंद किया गया। इसके बाद मां यमुना की डोली खरसाली जाएगी। अब सवाल उठता है कि केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद तीर्थयात्रियों की दर्शन प्रक्रिया में क्या बदलाव आएगा? आइए जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें: छठ के अलावा किन पर्वों में होती है डूबते सूर्य की पूजा? जानिए महत्व

10 नवंबर को हुई साल की आखिरी आरती

11 नवंबर की सुबह केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस मौके पर हजारों लोग केदारनाथ धाम के दर्शन करने पहुंचे। 10 नवंबर की शाम को ही हजारों लोग केदारनाथ धाम पहुंच गए थे, जहां लोगों ने शाम की आरती में हिस्सा लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल केदारनाथ धाम में 19 लाख 22 हजार 138 भक्त दर्शन करने गए थे।

11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे मंदिर के कपाट बंद किए गए। इससे पहले आज सुबह 6 बजे समाधि पूजा की गई, फिर मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के बाद सभी भक्त बैंड-बाजों की धुनों के साथ बाबा केदार की मूर्ति की डोली को ओंकारेश्वर मंदिर के लिए लेकर रवाना हुए। यह डोली आज रात्रि विश्राम के लिए रामपुर जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: 10 या 11 नवंबर, कब है भाई दूज? तारीख, कथा और भाई को तिलक लगाने का मुहूर्त जानिए

हजारों लोग केदारनाथ पहुंचे

आज सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। उस दौरान लगभग 5,000 से अधिक भक्त कपाट बंद होने की प्रक्रिया देखने पहुंचे। लोगों के लिए मंदिर समिति की ओर से पानी की व्यवस्था की गई थी। जानकारी के लिए बता दें कि अब अगले 6 महीने तक ओंकारेश्वर मंदिर में ही बाबा केदार के दर्शन कर पाएंगे।