14 जुलाई कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज का मूलांक 5 है, जो बुध की ऊर्जा को दर्शाता है। वहीं, मंगलवार होने के कारण मंगल देव की ऊर्जा का भी गहरा प्रभाव रहेगा। आज का दिन साहस, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता और बौद्धिक कौशल को बढ़ाने वाला रहेगा। चंद्रमा आज मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे लोगों में बातचीत करने की इच्छा और नई चीजें सीखने की लगन बढ़ेगी। ग्रहों की यह स्थिति आज सभी के जीवन में कुछ नए बदलाव और तात्कालिक निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ावा देने वाली है।
आज की ऊर्जा सकारात्मक है, जो पुराने और नए कार्यों को करने की प्रेरणा देगी। हालांकि, आज कुछ लोगों को गुस्से में आकर किसी से विवाद में फंसने से बचना होगा। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखने के लिए आज जुबान पर संयम रखना बेहद जरूरी है। साथ ही, कई लोगों को दूसरों के विचारों को समझने का प्रयास करना चाहिए। कुल मिलाकर, यह दिन खुद को साबित करने और अपने लक्ष्यों की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाने का है।आइए जानते हैं कि आज 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा।
यह भी पढ़ें: जुलाई महीने में कब है गुप्त नवरात्रि? पर्व का महत्व और पूजा की विधि जानें
राशिफल
मेष राशि
दफ्तर में नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए यह दिन अच्छा है। व्यापार में मुनाफा होगा। धन लाभ के योग हैं, लेकिन अचानक धन खर्च भी हो सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा।
आज क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आज क्या न करें: जल्दबाजी में कोई बड़ा वित्तीय निर्णय न लें।
वृषभ राशि
नौकरी में आज अपनी जुबान पर नियंत्रण रखें। सहकर्मियों से बहस हो सकती है। फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। बचत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। शांत रहकर स्थिति को संभालें।
आज क्या करें: पक्षियों को दाना डालें।
आज क्या न करें: आज किसी को उधार देने से बचें।
मिथुन राशि
चंद्रमा आपकी ही राशि में हैं, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा।
आज क्या करें: हरी वस्तुओं का दान करें।
आज क्या न करें: अपनी योजनाओं को दूसरों के साथ शेयर न करें।
यह भी पढ़ें: साप्ताहिक राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल से यह हफ्ता आपके लिए कैसा रहेगा?
कर्क राशि
ऑफिस में काम का दबाव अधिक रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं, जो थका देने वाली हो सकती है। खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे बजट बिगड़ सकता है। सोच-समझकर खर्च करें। जीवनसाथी के साथ बहस हो सकती है।
आज क्या करें: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
आज क्या न करें: आज किसी भी तरह के कानूनी विवाद से दूर रहें।
सिंह राशि
आज आपको व्यापार में बड़ा लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को सीनियर से सराहना मिलेगी। पुराने निवेश से आज लाभ मिल सकता है। दोस्तों और बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा।
आज क्या करें: सूर्य देव को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें।
आज क्या न करें: अहंकार और क्रोध को अपने ऊपर हावी न होने दें।
कन्या राशि
करियर के लिहाज से दिन बेहतरीन है। नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। पैतृक व्यवसाय में लाभ होगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।
आज क्या करें: गणेश जी को दूर्वा (घास) चढ़ाएं।
आज क्या न करें: काम को कल पर न टालें।
यह भी पढ़ें: 13 जुलाई का राशिफल, वृषभ को मिलेगी नौकरी में प्रमोशन, कर्क पर रहेगा काम का दबाव?
तुला राशि
भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक या व्यावसायिक यात्रा के योग हैं, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। भाग्यवश रुका हुआ काम पूरा होने से धन लाभ होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।
आज क्या करें: जरूरतमंद को सफेद रंग की मिठाई का दान करें।
आज क्या न करें: भाग्य के भरोसे बैठकर मेहनत करना न छोड़ें।
वृश्चिक राशि
ऑफिस में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आर्थिक जोखिम लेने के लिए समय सही नहीं है। लॉटरी या सट्टेबाजी से दूर रहें। ससुराल पक्ष से कुछ अनबन हो सकती है। साथी की भावनाओं का सम्मान करें।
आज क्या करें: हनुमान जी के मंदिर में चमेली के तेल का दीपक जलाएं।
आज क्या न करें: आज किसी भी अजनबी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
धनु राशि
जो लोग पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं, उन्हें आज मुनाफा हो सकता है। नौकरी में सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापारिक निवेश के लिए दिन अच्छा है। वैवाहिक जीवन में मधुरता घुलेगी।
आज क्या करें: माथे पर हल्दी या केसर का तिलक लगाएं।
आज क्या न करें: अपने पार्टनर की उपेक्षा करने से बचें।
यह भी पढ़ें: सफलता का ढिंढोरा पीटना क्यों माना गया है गलत? जानिए भगवत गीता और महाभारत की सीख
मकर राशि
नौकरीपेशा जातकों को मेहनत का फल मिलेगा। वाद-विवाद में आपकी जीत संभव है। धन लाभ सामान्य रहेगा। पुराने कर्ज को चुकाने में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिन्हें आप बखूबी निभाएंगे।
आज क्या करें: सुंदरकांड का पाठ करें या सुनें।
आज क्या न करें: किसी भी बात पर चिंता न करें।
कुंभ राशि
विद्यार्थियों और कला-साहित्य से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार है। आय अच्छी रहेगी। संतान की शिक्षा या किसी शौक पर धन खर्च हो सकता है। लव पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल रहेगा।
आज क्या करें: शिवलिंग पर काले तिल मिलाकर जल चढ़ाएं।
आज क्या न करें: सट्टे या शेयर बाजार में बड़ा जोखिम न लें।
मीन राशि
नौकरी में अधिक काम करने से मानसिक तनाव हो सकता है। सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर धन खर्च होगा। बजट का ध्यान रखना आवश्यक है। घर में किसी बात पर तनाव हो सकता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है।
आज क्या करें: भगवान विष्णु के मंत्र 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' का जाप करें।
आज क्या न करें: भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें।
नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।
