14 मई 2026, गुरुवार का दिन कई लोगों के जीवन में एक नई ऊर्जा लेकर आ रहा है। पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज का मूलांक 5 है, जो बुध ग्रह का कारक माना जाता है, जिससे यह दिन बुद्धि से जुड़े कामकाज जैसे बिजनेस और आर्थिक निवेश के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो चंद्रमा आज मेष राशि में विराजमान रहेंगे, जबकि देवगुरु बृहस्पति अपनी कृपा सभी राशियों पर बनाए रखेंगे। यह ग्रहों का संयोग नई शुरुआत और आत्मविश्वास के लिए प्रेरणा देता है, जिससे अटके हुए काम तेज रफ्तार से पूरे हो सकते हैं।


आज की ऊर्जा सकारात्मक रहने वाली है। गुरुवार का दिन होने के कारण आध्यात्मिक विचारों में रुचि बढ़ेगी। मूलांक 5 होने की वजह से आप दिन भर उत्साहित महसूस करेंगे। बिजनेस करने वाले लोगों का आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। आज नेटवर्किंग के नए रास्ते खुलेंगे। आज आप अपनी भाषा और स्किल के दम पर सफल काम कर पाएंगे।

 

यह भी पढ़ें: उमानंद आइलैंड को क्यों कहते हैं 'भस्माचल', शिव मंदिर की कहानी क्या है?

 

आज का राशिफल 


मेष


आज चंद्रमा आपकी ही राशि में हैं, जो आपका आत्मविश्वास बढ़ाएंगे। करियर में नए अवसर मिलेंगे और बिजनेस की नई योजनाएं सफल होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
आज क्या करें: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें।
आज क्या न करें: जल्दबाजी में कोई बड़ा निवेश न करें।


वृषभ


आज खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद करें। बिजनेस में बाहरी नेटवर्क से लाभ होने के योग हैं। प्रेम जीवन सुखद रहेगा, लेकिन छोटी बातों पर बहस से बचें। हेल्थ पर ध्यान दें और रात को सही समय पर नींद लें।
आज क्या करें: जरूरतमंदों को चने की दाल दान करें।
आज क्या न करें: उधार लेने या देने से बचें।


मिथुन


मूलांक 5 का प्रभाव आपके लिए लाभकारी साबित होगा। करियर में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। हेल्थ पहले से बेहतर रहेगा, मानसिक शांति मिलने वाली है।
आज क्या करें: पक्षियों को दाना डालें।
आज क्या न करें: किसी की बुराई या गॉसिप न करें।

 

यह भी पढ़ें: 13 मई का राशिफल: अपरा एकादशी के दिन क्या आपका भाग्य बदलेगा?


कर्क


आज आप नौकरी में अपने स्किल से सबको प्रभावित कर पाएंगे। बिजनेस में धन लाभ के नए स्रोत बनेंगे। पिता का मार्गदर्शन मिलेगा, जिसे अपनाकर तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की प्लानिंग बन सकती है। हेल्थ अच्छा रहेगा लेकिन ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें।
आज क्या करें: माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।
आज क्या न करें: घर के बड़ों की बातों को अनसुना न करें।


सिंह


आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। लंबी दूरी वाली जगहों पर घूमने जा सकते हैं। करियर में किए गए पुराने प्रयास अब रंग लाएंगे। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, विशेषकर खान-पान का ध्यान रखें।
आज क्या करें: सूर्य देव को जल अर्पित करें।
आज क्या न करें: गुस्से को खुद पर हावी न होने दें।


कन्या


आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने का है। ऑफिस के दुश्मनों से दूर रहें। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव हो सकता है, धैर्य से काम लें। स्वास्थ्य के मामले में स्किन से जुड़ी समस्या हो सकती है।
आज क्या करें: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें।
आज क्या न करें: गाड़ी चलाते समय लापरवाही न बरतें।

 

यह भी पढ़ें: 12 मई का राशिफल, मंगल और बृस्पति देव की कृपा से क्या आपका भाग्य बदल रहा है?


तुला


वैवाहिक जीवन और साझेदारी के लिए आज का दिन शानदार है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, योग और मेडिटेशन से लाभ मिलेगा।
आज क्या करें: मंदिर में घी का दीपक जलाएं।
आज क्या न करें: अपने लक्ष्यों को दूसरों को न बताएं।


वृश्चिक


आज आप दुश्मनों पर विजय पाने में सफल रहेंगे। करियर में कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, फिजूलखर्ची से बचें। परिवार में एकता बनी रहेगी। स्वास्थ्य में छोटी-मोटी मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।
आज क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आज क्या न करें: कार्यस्थल पर किसी से बहस न करें।


धनु


छात्रों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। करियर में नए एक्सपेरिमेंट सफल होंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। प्रेम जीवन में नया उत्साह महसूस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, खेलकूद में रुचि बढ़ेगी।
आज क्या करें: केले के पेड़ की पूजा करें।
आज क्या न करें: जुआ या सट्टेबाजी से दूर रहें।

 

यह भी पढ़ें: ऐसा मंदिर जहां शिव जी के माथे पर विराजमान हैं गौतम बुद्ध, जानिए मंदिर की कहानी


मकर


आज सुख-सुविधाओं वाली चीजों पर खर्च हो सकता है। प्रॉपर्टी या गाड़ी खरीदने का सोच सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रहेगा, लेकिन आप उसे बखूबी संभाल लेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में आपसी समझ बढ़ेगी।
आज क्या करें: पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें।
आज क्या न करें: घर में कलह का माहौल न बनने दें।


कुंभ


आज आपको छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। करियर में नेटवर्किंग से लाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सुखद है।
आज क्या करें: किसी वृद्ध व्यक्ति की मदद करें।
आज क्या न करें: आलस्य को अपने काम में बाधा न बनने दें।


मीन


निवेश के लिए दिन शुभ है, भविष्य में अच्छे रिटर्न मिलेंगे। करियर में स्थिरता आएगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा और कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, आंखों का ख्याल रखें।
आज क्या करें: पीले कपड़े पहनें या पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें।
आज क्या न करें: किसी से बुरी भाषा में बात न करें।


नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। अपनी मेहनत पर विश्वास रखें और सकारात्मक सोच के साथ दिन का आनंद लें।