logo

मूड

ट्रेंडिंग:

13 मई का राशिफल: अपरा एकादशी के दिन क्या आपका भाग्य बदलेगा?

आज अपरा एकादशी है। आज के दिन भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की खास कृपा सभी राशियों पर बरसने वाली है। ऐसे में आज आपके भाग्य में क्या खास होगा, जानिए।

Horoscope for May 13

प्रतीकात्मक तस्वीर,Photo Credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

आज 13 मई 2026, दिन बुधवार है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ मास की अपरा एकादशी पर्व है। आज का मूलांक 4 है, जिसका स्वामी राहु है, जो जीवन में बदलाव का कारक है। ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो चंद्रमा आज मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। आज के दिन सूर्य और बुध ग्रह का मिलन देखने को मिलेगा, जिससे व्यक्ति के दिमाग पर प्रभाव बना रहेगा, जो सोचने की क्षमता को बढ़ाएगा।


आज की ऊर्जा मिली-जुली रहने वाली है। बुधवार का दिन होने की वजह से यह समय व्यापारिक सौदों, बातचीत और नए लक्ष्यों को पूरा करने के लिए शानदार रहेगा। मूलांक 4 और चंद्रमा की स्थिति की वजह से कुछ लोग इमोशनल हो सकते हैं। साथ ही आज के दिन अनुशासन बनाए रखने की जरूरत है। आज आपको अपने मन की आवाज सुनने की जरूरत है और अपने जीवन के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कदम उठाने की आवश्यकता है। कुल मिलाकर आज के दिन संयम से काम लेना है।

 

यह भी पढ़ें: 12 मई का राशिफल, मंगल और बृस्पति देव की कृपा से क्या आपका भाग्य बदल रहा है?


राशिफल और उपाय


मेष


आज आपको करियर में नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय न लें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, हालांकि खर्चों को कम करने की जरूरत है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। आज आपके प्रेमी आपको गिफ्ट कर सकते हैं। आज आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। हेल्थ के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहेगा, बस जंक फूड न खाएं।
आज क्या करें: पक्षियों को दाना डालें।
आज क्या न करें: किसी से झगड़ा न करें।

 

वृषभ


नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। ऑफिस के मालिक आज आपकी तारीफ करने वाले हैं। पैसे निवेश करने के लिए आज का दिन शुभ है। परिवार का माहौल सुखद रहने वाला है। हेल्थ ठीक रहेगा, बस आंखों में दर्द हो सकता है।
आज क्या करें: गणेश जी को दूध चढ़ाएं।
आज क्या न करें: आज कर्ज न लें।

 

यह भी पढ़ें: सूर्य लाएंगे आपके जीवन में धन-संपदा, मिलेगा मान-सम्मान? पढ़ें राशिफल


मिथुन


आज आपको कोई भी काम संयम से करना चाहिए। ऑफिस में सहकर्मियों से अनबन हो सकती है। बिजनेस में मुनाफा कमा सकते हैं। आर्थिक स्थिति स्थिर है, पर बड़े निवेश से बचें। प्रेम संबंधों में छोटी-मोटी गलतफहमी हो सकती है।
आज क्या करें: हरे रंग के कपड़े पहनें।
आज क्या न करें: झूठ बोलने से बचें।


कर्क


आज आप भावनाओं में बह सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। परिवार के साथ किसी मंदिर के दर्शन करने का प्लान बना सकते हैं। हेल्थ में पहले से सुधार होगा, पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी।
आज क्या करें: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
आज क्या न करें: ठंडी चीजें न खाएं।

 

यह भी पढ़ें: 11 मई से 16 तक का राशिफल, बिजनेस से लेकर प्यार तक यह हफ्ता कैसा रहेगा, जानिए


सिंह


आज आत्मविश्वास महसूस करेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन में नया उत्साह देखने को मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
आज क्या करें: सूर्य देव को जल चढ़ाएं।
आज क्या न करें: अहंकार से दूर रहें।


कन्या


करियर में प्रमोशन या सराहना मिलने की संभावना है। बिजनेस में नई तकनीक का इस्तेमाल कर मुनाफा कमा सकते हैं। ज्यादा खर्चों की वजह से बजट बिगड़ सकता है, इसलिए सोच-समझकर सावधानी से खर्च करें। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
आज क्या करें: गौ सेवा करें।
आज क्या न करें: दूसरों के काम में दखल न दें।


तुला


करियर में मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार में साझेदारी के काम सफल होंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होने से आर्थिक चिंता दूर होगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की चर्चा हो सकती है।
आज क्या करें: छोटी कन्याओं को गिफ्ट दें।
आज क्या न करें: आलस का त्याग करें।

 

यह भी पढ़ें: ऐसा मंदिर जहां शिव जी के माथे पर विराजमान हैं गौतम बुद्ध, जानिए मंदिर की कहानी


वृश्चिक


आज के दिन बिजनेस में जोखिम लेने से बचें। आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें। परिवार में किसी सदस्य के साथ बहस हो सकती है। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। आज के दिन आपको जोड़ों के दर्द से परेशानी हो सकती है।
आज क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आज क्या न करें: जल्दबाजी में निवेश न करें।


धनु


आज भाग्य आपके साथ है। करियर में बदलाव की सोच रहे हैं तो समय अच्छा है। आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। बच्चों की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा।
आज क्या करें: केसर का तिलक लगाएं।
आज क्या न करें: अपनी योजनाएं किसी से साझा न करें।


मकर


आज मेहनत अधिक करनी होगी। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में समझदारी से लिए गए फैसले लाभ देंगे। घर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है, शांति बनाए रखें।
आज क्या करें: असहाय लोगों की मदद करें।
आज क्या न करें: आज तामसिक भोजन न करें।

 

यह भी पढ़ें: कुंडली में कालसर्प और नाग दोष के बीच अंतर क्या है? जानिए इसके प्रभाव और उपाय


कुंभ


करियर में नई ऊंचाइयां छू सकते हैं। व्यापार में नए संपर्कों से लाभ होगा। आज के दिन नया निवेश करना फायदेमंद साबित होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, ताजगी महसूस करेंगे।
आज क्या करें: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
आज क्या न करें: नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें।


मीन


चंद्रमा की स्थिति से आज आप काफी शांत महसूस करेंगे। करियर में स्थिरता रहेगी। धन की बचत कर पाएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा, खासकर भाइयों से संबंध सुधरेंगे। हेल्थ का ध्यान रखें, रात को सही समय पर सो जाएं।
आज क्या करें: मंदिर में चने की दाल दान करें।
आज क्या न करें: पुरानी बातों को याद कर दुखी न हों।


नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। अपनी मेहनत पर विश्वास रखें और सकारात्मक सोच के साथ दिन का आनंद लें।

 

Related Topic:#Astrology News

और पढ़ें