एशिया कप 2025 के शुरू होने 10 दिन से भी कम समय रह गए हैं। इससे पहले टूर्नामेंट के मैचों की टाइमिंग में बड़ा बदलाव किया गया है। अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने शनिवार (30) को ऐलान किया कि एशिया कप के मैच आधे घंटे की देरी से शुरू होंगे। टूर्नामेंट के सभी 19 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेले जाने थे। अब टाइमिंग में बदलाव कर 18 मैचों के शुरू होने का समय भारतीय समानुसार रात 8 बजे कर दिया गया है।

 

UAE और ओमान के बीच होने वाले मैच को दिन में रखा गया है। दोनों टीमों की टक्कर 15 सितंबर को अबू धाबी में होनी। यह मुकाबला स्थानीय समयानुसार दोपहर 4 बजे से शुरू होगा।

 

यह भी पढ़ें: राहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच का पद छोड़ा, ठुकाराया ऑफर

सिंतबर से शुरू होगा टूर्नामेंट

एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होगा। टी20 फॉर्मेट में आयोजित हो रहे इस टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच में अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच अबू धाबी में खेला जाएगा। इसके अगले दिन भारत और UAE की टीमें दुबई में भिड़ेंगी। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला हाई-वोल्टेज मुकाबला 14 सितंबर को दुबई में ही खेला जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: विराट कोहली को आना ही होगा इंडिया, BCCI ने दी सख्त चेतावनी!

8 टीमें ले रही हैं हिस्सा

इस बार के एशिया कप में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। ओमान की टीम पहली बार एशिया कप में उतरेगी। उसे भारत, पाकिस्तान और UAE के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है। ग्रुप-बी में श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और हॉन्ग कॉन्ग है। हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सुपर-4 में पहुंचेंगी। सुपर-4 से दो फाइनलिस्ट तय किए जाएंगे। फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को निर्धारित है।

एशिया कप 2025 का अपडेटेड शेड्यूल

  • 9 सितंबर - अफगानिस्तान बनाम हॉन्ग कॉन्ग, अबू धाबी - रात 8 बजे से
  • 10 सितंबर - भारत बनाम UAE, दुबई - रात 8 बजे से
  • 11 सितंबर - बांग्लादेश बनाम हॉन्ग कॉन्ग, अबू धाबी - रात 8 बजे से
  • 12 सितंबर - पाकिस्तान बनाम ओमान, दुबई - रात 8 बजे से
  • 13 सितंबर - बांग्लादेश बनाम श्रीलंका, अबू धाबी - रात 8 बजे से
  • 14 सितंबर - भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई - रात 8 बजे से
  • 15 सितंबर - UAE बनाम ओमान, अबू धाबी - शाम 5:30 बजे से
  • 15 सितंबर - श्रीलंका बनाम हॉन्ग कॉन्ग, दुबई - रात 8 बजे से
  • 16 सितंबर - बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान, अबू धाबी - रात 8 बजे से
  • 17 सितंबर - पाकिस्तान बनाम UAE, दुबई - रात 8 बजे से
  • 18 सितंबर - श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान, अबू धाबी - रात 8 बजे से
  • 19 सितंबर भारत बनाम ओमान, अबू धाबी रात 8 बजे से
  • 20 सितंबर – B1 बनाम B2, दुबई रात 8 बजे से
  • 21 सितंबर – A1 बनाम A2, दुबई रात 8 बजे से
  • 23 सितंबर – A2 बनाम B1, अबू धाबी रात 8 बजे से
  • 24 सितंबर – A1 बनाम B2, दुबई रात 8 बजे से
  • 25 सितंबर – A2 बनाम B2, दुबई रात 8 बजे से
  • 26 सितंबर – A1 बनाम B1, दुबई रात 8 बजे से
  • 28 सितंबर फाइनल, दुबई रात 8 बजे से

(भारतीय समयानुसार मैचों की टाइमिंग)