फुटबॉल की दुनिया के महान खिलाड़ियों में शामिल क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। पुर्तगाल के लिए वह लंबे समय से नेशनल टीम का हिस्सा रहे लेकिन अब 41 साल की उम्र में उन्होंने इंटरनेशनल फुटबॉल के अपने सफर को विराम दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर कर यह घोषणा की है। इसके साथ ही उनके दो दशक से ज्यादा लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत होने जा रहा है। 

 

सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में रोनाल्डो ने संकेत दिया है कि नवंबर के इंटरनेशनल मुकाबलों के बाद वह पुर्तगाल की नेशनल टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वह फिर कभी पुर्तगाल की नेशनल टीम की जर्सी पहले मैदान में नजर नहीं आएंगे। उनके इस ऐलान के बाद दुनियाभर के फुटबॉल फैंस भावुक हो गए हैं और सोशल मीडिया पर उनके लिए लिख रहे हैं। 

 

यह भी पढ़ें: यूजीसी नियमों की होगी समीक्षा, केंद्र सरकार बनाएगी विशेष समिति

 

पुर्तगाल के लोगों पर बोले 

रोंनाल्डो ने अपने वीडियो मैसेज में पुर्तगाल के प्रति प्यार और सम्मान जाहिर करते हुए कहा कि उनका देश हमेशा उनके दिल में रहेगा। उन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने को अपने करियर का सबसे बड़ा सम्मान बताया। उन्होंने पुर्तगाल की जर्सी पहनकर बिताए समय, अपने साथियों, कोच, स्टाफ और प्रशंसकों का आभार जताया। रोनाल्डो ने कहा कि उन्होंने अपने देश के लिए हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की और अब समय आ गया है कि वह टीम की मशहूर नंबर-7 जर्सी अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों को सौंप दें।

18 की उम्र में की थी शुरुआत

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 20 अगस्त 2003 को महज 18 साल की उम्र में कजाकिस्तान के खिलाफ पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम के लिए डेब्यू किया था। पिछले 23 सालों में उन्होंने देश के लिए 234 मैच खेले और रिकॉर्ड 146 गोल दागे। इसके अलावा उनके नाम 46 असिस्ट भी दर्ज हैं। रोनाल्डो अब तक अपने करियर में कुल 985 गोल कर चुके हैं। इंटरनेशनल फुटबॉल से विदाई के बाद उनकी नजर क्लब फुटबॉल में खेलते हुए 1000 गोल का ऐतिहासिक आंकड़ा छूने पर होगी।

6 फीफा वर्ल्ड कप खेले

रोनाल्डो ने 2006 में जर्मनी में अपना पहला फीफा वर्ल्ड कप खेला था। इसके बाद वह 2010, 2014, 2018, 2022 और 2026 के वर्ल्ड कप में भी पुर्तगाल की टीम का हिस्सा रहे। इस तरह वह छह अलग-अलग फीफा वर्ल्ड कप खेलने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बने। उन्होंने इन टूर्नामेंट में कुल 27 मैच खेले और 11 गोल किए। हालांकि, उनके शानदार करियर में वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने का सपना अधूरा रह गया। पुर्तगाल का सबसे बेहतर प्रदर्शन साल 2006 में रहा था, जब टीम सेमीफाइनल तक पहुंची और चौथे स्थान पर रही थी।

 

यह भी पढ़ें: स्टूडेंट प्रोटेस्ट: SC का हाई-पावर्ड कमेटी को निर्देश, 1 माह में सौंपे रिपोर्ट

क्या अब फुटबॉल नहीं खेलेगे रोनाल्डो?

इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कहने के बावजूद रोनाल्डो का फुटबॉल करियर खत्म नहीं हुआ है बल्कि उनका क्लब करियर अभी जारी रहेगा। वह सऊदी अरब के क्लब अल नासर के लिए खेल रहे हैं। उनके संन्यास के साथ पुर्तगाल फुटबॉल के एक ऐतिहासिक हिस्से का अंत जरूर हो गया है। रोनाल्डो ने अपने खेल, मेहनत और रिकॉर्ड से दुनिया भर में करोड़ों फैंस बनाए हैं। अब पुर्तगाल के फुटबॉल फैंस को अपने स्टार खिलाड़ी को नेशनल टीम की जर्सी में देखने को समय लगभग अंतिम चरण पर पहुंच गया है। हालांकि, वह उन्हें फुटबॉल खेलते हुए देख सकेंगे।