दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई ओपिनर डेविड वॉर्नर फिर से विवादों में हैं। वॉर्नर ने ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में कोर्ट के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। अब उन्हें जल्द ही सजा मिलने वाली है। वॉर्नर इस साल अप्रैल में शराब पीकर गाड़ी चलाते पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने उन्हें जमानत पर छोड़ दिया लेकिन मामला कोर्ट में चल रहा था।
बुधवार (22 जुलाई) को उनके वकील ने बताया कि वॉर्नर ने स्वीकार किया है कि उन्होंने शराब पीकर गाड़ी चलाया था। वॉर्नर के इस कबूलनामे के बाद 18 अगस्त को कोर्ट सजा सुनाएगी। उन्हें 9 महीने तक की जेल की सजा हो सकती है और उन पर तगड़ा फाइन भी लगना तया है।
क्या है पूरा मामला?
पूरी घटना 5 अप्रैल की है। पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) से ब्रेक लेकर ऑस्ट्रेलिया लौटे वॉर्नर इस्टर के दिन सिडनी के पूर्व इलाके में शराब पीकर गाड़ी चला रहा थे और रैंडम टेस्टिंग साइट से ठीक पहले रुक गए थे। इसके बाद उनका ब्रेथ टेस्ट किया गया, जिसमें उनका अल्कोहल लेवल 0.104 पाया गया। यह ऑस्ट्रेलिया में तय कानूनी सीमा से दोगुने से भी अधिक था। उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन ले जाया गया और फिर कोर्ट में उनकी पेशी हुई।
यह भी पढ़ें: 'पहली गेंद से बाउंड्री लगा सकता हूं लेकिन...' धीमी बैटिंग पर पहली बार बोले तिलक
वॉर्नर के वकील बॉबी हिल ने शुरुआती सुनवाई के दौरान ही संकेत दिए कि उनका मुवक्किल जुर्म कबूल करेगा। बॉबी हिल ने कोर्ट में कहा था, 'हममें से बहुत से लोग ऐसे गलत फैसले लेते हैं। मुझे लगता है कि जरूरी बात यह है कि हम उन गलत फैसलों को स्वीकार करें और उनकी जिम्मेदारी लें।'
पुलिस के सामने आने से सिर्फ 11 मिनट पहले ही वॉर्नर ने आखिरी ड्रिंक ली थी। बॉबी हिल ने कोर्ट में कहा था, 'इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप एक बिजनसमैन हैं, एक डॉक्टर हैं या दुनिया के सबसे बेहतरीन ओपनर बल्लेबाजों में से एक हैं। यह खतरा हममें से हर एक के लिए बना रहता है।'
यह भी पढ़ें: न पोस्टर दिख रहे, न शुभंकर, कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए ग्लास्गो में कैसा है माहौल?
कोर्ट नहीं पहुंचे वॉर्नर
वॉर्नर सुनवाई के लिए कोर्ट नहीं पहुंचे थे। उनके वकील ने सिडनी कोर्ट में पेश होकर मिडिल रेंज ड्रिंक-ड्राइविंग के गुनाह को कबूल करने की अर्जी दी। ड्रिंक एंड ड्राइव की बात स्वीकार करने के बाद वॉर्नर के हाथ से बिग बैश लीग फ्रेंचाइजी सिडनी थंडर की कप्तानी जा सकती है। सिडनी थंडर ड्रिंक एंड ड्राइविंग विरोधी अभियान का हिस्सा है।
