ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 के फॉर्मेट में बड़े बदलाव हुए हैं। साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नीमीबिया की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने वाला यह मेगा इवेंट सुपर सीरीज राउंड के साथ शुरू होगा। इसके अलावा सेमीफाइनल से पहले सुपर 7 राउंड होगा। ICC ने एडिनबर्ग में हुई सलाना बैठक के बाद बुधवार (15 जुलाई) को इस नए स्ट्राक्चर का ऐलान किया। वर्ल्ड क्रिकेट की गवर्निंग बॉडी ने कहा कि टूर्नामेंट के शुरुआती दौर को रोमांचक बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

क्या है सुपर सीरीज?

आगामी वनडे वर्ल्ड कप में 14 टीमें भाग लेंगी। इन टीमों में से निचले रैंकिंग की 3 टीमें यानी 12वें से 14वें नंबर की टीमें सुपर सीरीज राउंड खेलेंगी, जिसमें से एक टीम ग्रुप राउंड में पहुंचेगी, जबकि बाकी की दो टीमें बाहर हो जाएंगी। ICC ने टीमों की संख्या नहीं घटाया है लेकिन सुपर सीरीज राउंड आने से टूर्नामेंट के मुख्य हिस्से यानी ग्रुप राउंड में 12 टीमें ही खेलेंगी।

 

यह भी पढ़ें: 'हॉकी इंडिया की भी जांच हो...' असुंता लाकड़ा ने महिला आयोग को लिखा लेटर

सुपर 7 स्टेज कैसे होगा?

टूर्नामेंट के मुख्य राउंड में 12 टीमों को 6-6 के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। हर ग्रुप की टॉप 3 टीमें और दोनों ग्रुप में चौथे स्थान पर रहने वाली बेस्ट टीम (बेस्ट फोर्थ-प्लेस्ड टीम) सुपर 7 स्टेज में पहुंचेगी। यहां भी राउंड रॉबिन मुकाबले होंगे और टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल का टिकट कटाएंगी, जहां से दो फाइनलिस्ट टीमें तय होंगी।

 

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड का अगला कोच कौन, अश्विन-द्रविड़ की चर्चा के बीच जनिए 5 दावेदारों के नाम

टी20 वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में भी बदलाव

ICC ने टी20 वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में भी बदलाव किए हैं। अब 20 टीमों को 4 ग्रुप नहीं, बल्कि 5 ग्रुप में बांटा जाएगा। इसके अलावा 2 नए नॉकआउट मैच जोड़े गए हैं। ग्रुप स्टेज में अपने-अपने ग्रुप की टॉप-2 टीमें सुपर-10 के लिए क्वालिफाई करेंगी। सुपर-10 स्टेज में भी टीमों को 5-5 के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। पिछले एडिशन में सुपर-8 राउंड हुआ था, जिसे सुपर-10

स्टेज में बदल दिया गया है। 

 

सुपर-10 में अपने-अपने ग्रुप में टॉप पर रहने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंचेगी, वहीं तीसरे और चौथे नंबर की टीमों को क्रॉस-पूल 'एलिमिनेटर' मैच खेलना होगा। एलिमिनेटर की विजेता टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। एक तरह से सुपर-10 में तीसरे और चौथे नंबर रहने वाली टीमों के लिए एलिमिनेटर मुकाबला क्वार्टर-फाइनल जैसा होगा।