भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कैनबरा के मनुका ओवल में होगा। ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज जीती है लेकिन सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम एशिया कप की तरह अच्छी फॉर्म में है। भारत की पूरी कोशिश की है कि T20 में बादशाहत कायम रहे और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अपने होम ग्राउंड में हारें।
क्या ऐसा हो पाएगा? पिच रिपोर्ट तो बताती है यह बेहद मुश्किल मुकाबला दोनों टीमों के लिए होने वाला है। ऑस्ट्रेलियाई टीम भी धुरंधर है लेकिन भारतीय टीम, विश्वकप विजेता हैं। यह पिच भारतीय खिलाड़ियों के कैसा है, आइए जानते हैं।
यह भी पढ़ें: India vs Australia 1st T20I: कब, कहां, कैसे फ्री में देखें मैच? सब जानिए
पिच रिपोर्ट क्या है?
मनुका ओवल की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग है। बड़े शॉट लगाने वाले खिलाड़ी यहां खुश हो सकते हैं। सूर्य कुमार यादव और शुभमन गिल दोनों के लिए यहां नए रिकॉर्ड बनाने का शानदार मौका है।
ओवल पिच पर 22 टी20 मैच हो चुके हैं, पहली पारी का औसत स्कोर 150 रन है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिलता है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 10 मैच जीते, जबकि चेज करने वाली टीम ने 9 जीते।
मौसम कैसा रहेगा?
ओवल में सुबह बारिश हो सकती है। यहां तापमान करीब 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दोपहर में 14 डिग्री तापमान पहुंच सकता है। बादल भी छाए रहेंगे। मैच के वक्त आंशिक बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की आशंका कम है तापमान 11 डिग्री तक गिर सकता है।
यह भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर को हुआ क्या था? BCCI ने दी पूरी जानकारी
भारत की प्लेइंग XI क्या है?
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, , संजू सैमसन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव
ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू शॉर्ट, टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, तनवीर सांघा।
किनका पिच पर उतरना तय है?
टीम इंडिया: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, जितेश शर्मा।
ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, टिम डेविड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, मिचेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, शॉन एबॉट, मैथ्यू कुह्नेमैन, जोश हेजलवुड, जोश फिलिप, नाथन एलिस, तनवीर सांघा, बेन ड्वारशुइ
