भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (24 अक्टूबर) है। यह मैच क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल में ही खेला जा रहा है। पहला टी20 भी इसी मैदान पर खेला गया था। भारतीय टीम ने एक बार फिर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चोटिल ईशान किशन की जगह वैभव सूर्यवंशी खेल रहे हैं। वहीं मयंक यादव को प्रिंस यादव ने रिप्लेस किया है। न्यूजीलैंड की टीम भी एक बदलाव के साथ उतरी है। एडम मिल्ने को आराम देकर जैकब डफी को प्लेइंग-XI में शामिल किया गया है। पढ़िए पल-पल का अपडेट।

 

भारत बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा टी20 लाइव अपडेट:

1:39 pm

न्यूजीलैंड का स्कोर 100 के पार

ग्लेन फिलिप्स और बेवोन जैकब्स जम गए हैं। दोनों ने न्यूजीलैंड को 100 के पार पहुंचा दिया है। 14 ओवर के खेल के बाद कीवी टीम का स्कोर 104/3 है।

1:09 pm

न्यूजीलैंड के टॉप-3 बल्लेबाज पवेलियन वापस

प्रिंस यादव ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में फिन एलेन का बड़ा विकेट झटक लिया है। एलेन 14 गेंद पर 16 रन ही बना सके। 41 के स्कोर पर न्यूजीलैंड के टॉप-3 बल्लेबाज पवेलिन लौट गए हैं।

12:55 pm

भुवनेश्वर ने मिचेल को पवेलियन भेजा

भुवनेश्वर कुमार ने डैरिल मिचेल को पवेलियन भेज दिया है। 3 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 18/2 हो गया है। मिचेल 5 गेंद खेलकर 6 रन ही बना सके।

12:39 pm

न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा

अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड को पहला झटका दे दिया है। उन्होंने टिम साइफर्ट (7) को चलता कर टीम इंडिया को बड़ी सफलता दिलाई है।

12:33 pm

न्यूजीलैंड की बैटिंग शुरू

टिम साइफर्ट और फिन एलेन क्रीज पर आ चुके हैं। भुवनेश्वर कुमार के हाथों में नई गेंद है।

12:20 pm

भारतीय टीम का 300वां टी20I मैच

टीम इंडिया के लिए यह बेहद खास मैच है। भारतीय टीम आज अपना 300वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने उतर रही है।

12:11 pm

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

भारत - अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह

 

न्यूजीलैंड - फिन एलेन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन

12:06 pm

वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका

वैभव सूर्यवंशी को आखिरकार मौका मिल गया है। ईशान किशन के चोटिल होने से इस युवा सनसनी के लिए प्लेइंग-XI के दरवाजे खुले हैं।

12:03 pm

भारत ने जीता टॉस

टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक बार फिर टॉस जीत लिया है। उन्होंने पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है।