ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में पहली वनडे जीत हासिल कर ली है। कंगारू टीम ने रविवार (19 अक्टूबर) को 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को 7 विकेट से पटखनी दी। बारिश के चलते मुकाबला 26-26 ओवर का खेला गया। भारतीय टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 136 रन का स्कोर खड़ा किया है। हालांकि डकवर्थ लुईस स्टर्न (DLS) मेथड के तहत ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 131 रन का ही टारगेट मिला, जिसे कंगारुओं ने 29 गेंद शेष रहते चेज कर लिया।
पर्थ से लाइव अपडेट:-
Live Updates
October 19, 16:40
आसानी से जीता ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया ने 131 रन के टारगेट (DLS मेथड) को 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया है। पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया की यह पहली वनडे जीत है। कप्तान मिचेल मार्श 46 रन बनाकर नाबाद रहे। मैट रेनशॉ ने नाबाद 21 रन की पारी खेली।
October 19, 16:13
मार्श-फिलिप की साझेदारी टूटी
वॉशिंगटन सुंदर ने जोश फिलिप का विकेट लेकर मिचेल मार्श के साथ उनकी अर्धशतकीय साझेदारी तोड़ दी है। फिलिप 29 गेंद में 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 99/3 हो गया है। डेब्यूटंट मैट रेनशॉ अब क्रीज पर आए हैं। कप्तान मिचेल मार्श डटे हुए हैं।
October 19, 16:03
मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 13 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए बाकी के 13 ओवर में महज 56 रन की जरूरत है। मुकाबले को रोमांचक बनाने के लिए भारत को गुच्छे में विकेट चाहिए।
October 19, 15:07
अर्शदीप सिंह ने दिलाई पहली सफलता
अर्शदीप सिंह ने टीम इंडिया को शुरुआती सफलता दिला दी है। उन्होंने ट्रेविस हेड को डीप प्वॉइंट पर हर्षित राणा के हाथों लपकवाया। 10 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका लग गया है।
October 19, 14:53
DLS मेथड के तहत ऑस्ट्रेलिया मिला 131 रन का टारगेट
भारत ने भले ही 136 रन बनाए लेकिन DLS मेथड के तहत ऑस्ट्रेलिया के सामने 131 रन का ही टारगेट है।
October 19, 14:45
नीतीश रेड्डी ने भारत को 130 के पार पहुंचाया
वनडे इंटरनेशनल में डेब्यू कर रहे नीतीश कुमार रेड्डी ने आखिरी ओवर में 2 छक्के जड़कर भारत को 136 के स्कोर तक पहुंचा दिया है। नीतीश 11 गेंद में 19 रन बनाकर नाबाद लौटे। केएल राहुल ने 31 गेंद में 38 रन की बेहतरीन पारी खेली। अक्षर पटेल ने भी 38 गेंद में 31 रन का बहुमूल्य योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड, मिचेल ओवेन, और मैथ्यू कुहनेमन ने 2-2 विकेट लिए। नाथन एलिस और मिचेल स्टार्क को एक-एक सफलता मिली।
October 19, 14:40
विकेटों की लगी झड़ी
अक्षर पटेल और केएल राहुल ने ब्रेक के बाद धमाकेदार शुरुआत की थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने लगातार अंतराल पर विकेट लेकर भारत को सम्मानजक स्कोर तक पहुंचने से रोक दिया है। अक्षर पटेल (31), वॉशिंगटन सुंदर (10), केएल राहुल (38) और हर्षित राणा (1) पवेलियन लौट गए हैं। 1 ओवर का खेल बचा है। भारत का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 123 रन है।
October 19, 14:12
अक्षर-राहुल ने किया काउंटर अटैक
अक्षर पटेल और केएल राहुल ने पिछली 14 गेंद में 5 चौके ठोक दिए हैं। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 80 रन है। 7 ओवर का खेल बाकी है। देखना होगा कि टीम इंडिया कहां तक पहुंच पाती है।
October 19, 14:00
26-26 ओवर है मैच
पर्थ में बादल छंट गए हैं। अक्षर पटेल और केएल राहुल बल्लेबाजी करने आ गए हैं। ओवरों में फिर से कटौती की गई है। अब 26-26 ओवर का मैच खेला जा रहा है।
October 19, 13:10
बारिश ने फिर डाला खलल
बारिश के तीसरे ब्रेक के बाद 14 गेंद का ही खेल हुआ था कि एक बार फिर बूंदा-बांदी शुरू हो गई है। खेल चौथी बार रुका है। भारत का स्कोर 52/4 है। अक्षर पटेल (14) और केएल राहुल (3) नाबाद बल्लेबाज हैं।
October 19, 12:55
32-32 ओवर का होगा मैच
पर्थ में बारिश की लुका-छिपी के बीच खेल शुरू हो गया है। अब मुकाबला 32-32 ओवर का हो रहा है। 2 गेंदबाज अधिकतम 7-7 ओवर डाल सकते हैं। वहीं 3 गेंदबाज अधिकतम 6-6 ओवर डाल सकेंगे। यानी जोश हेजलवुड अपने कोटे का ओवर पूरा कर चुके हैं। पारी का ब्रेक 20 मिनट का होगा।
October 19, 12:34
तीसरा बार रुका खेल
पर्थ में फिर से बूंदा-बांदी शुरू हो गई है। खेल को रोक दिया गया है। 14.2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 46 रन है। केएल राहुल और अक्षर पटेल वापस जा रहे हैं।
October 19, 12:29
हेजलवुड ने श्रेयस अय्यर को चलता किया
बारिश के बाद खेल शुरू होते ही भारत को चौथा झटका लगा है। जोश हेजलवुड ने श्रेयस अय्यर (11) को पवेलियन भेज दिया है। भारत का स्कोर 45/4 हो गया है। केएल राहुल क्रीज पर आए हैं।
October 19, 12:10
10 मिनट बाद शुरू होगा खेल
बारिश रुक गई है। 12 बजकर 20 मिनट पर खेल शुरू होगा। बारिश के चलते ओवरों में भारी कटौती हुई है। अब मुकाबला 35-35 ओवर का होगा।
October 19, 12:04
पर्थ से अच्छी खबर
पर्थ में बारिश थम गई है। ऑप्टस स्टेडियम की पिच से कवर्स हटा दिया गया है। कुछ ही देर में खेल शुरू हो सकता है।
October 19, 10:48
पर्थ में तेज हुई बारिश
पर्थ से अच्छी खबर नहीं है। धीरे-धीरे बारिश तेज होती जा रही है। टीम इंडिया का स्कोर 37/3 है। आउट होकर पवेलियन लौट चुके रोहित शर्मा और शुभमन गिल पॉपकॉर्न का स्वाद चख रहे हैं।
October 19, 10:20
बारिश ने फिर डाला खलल
पर्थ में फिर से बारिश आ गई है। खेल को रोक दिया गया है। इस बार बारिश थोड़ी तेज है।
October 19, 09:58
खेल दोबारा शुरू
बारिश की छोटी ब्रेक के बाद खेल दोबारा शुरू हो गया है। उप-कप्तान श्रेयस और अक्षर पटेल पर भारतीय टीम को मुसीबत से निकालने की जिम्मेदारी है।
October 19, 09:46
पर्थ में बारिश का कारण खेल रुका
बारिश के कारण मैच को रोकना पड़ा है। 8.5 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 25 रन है। श्रेयस अय्यर (2) और अक्षर पटेल (0) नाबाद बल्लेबाज हैं।
October 19, 09:40
भारत की खराब शुरुआत
भारतीय टीम के टॉप-3 बल्लेबाज पावरप्ले के अंदर ही पवेलियन लौट गए हैं। रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल भी आउट हो गए हैं। विराट कोहली बिना खाता खोले मिचेल स्टार्क का शिकार बने। उन्होंने एक बार फिर बाहर जाती गेंद पर अपना विकेट फेंका। इसके कुछ देर बाद नाथन एलिस की डाउन द लेग गेंद पर शुभमन गिल दुर्भाग्यपूर्ण रूप से आउट हुए। भारत का स्कोर 25/3 हो गया है।
October 19, 09:16
रोहित शर्मा OUT
जोश हेजलवुड ने भारत को पहला झटका दे दिया है। उन्होंने रोहित शर्मा को स्लिप में लपकवाया। रोहित क्रीज पर सहज नहीं लग रहे थे। वह 14 गेंद में 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 14/1 के स्कोर पर विराट कोहली क्रीज पर आए हैं।
October 19, 09:01
भारत की बैटिंग शुरू
टीम इंडिया बल्लेबाजी शुरू हो गई है। रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल क्रीज पर आ गए हैं। मिचेल स्टार्क पहला ओवर लेकर आए हैं।
October 19, 08:56
नीतीश रेड्डी को रोहित शर्मा ने डेब्यू कैप सौंपी
भारतीय टीम के लिए टेस्ट और टी20I डेब्यू कर चुके ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी आज अपने वनडे इंटरनेशनल करियर की शुरुआत कर रहे हैं। उन्हें रोहित शर्मा ने डेब्यू कैप सौंपी।
October 19, 08:50
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
ऑस्ट्रेलिया - ट्रेविस हेड, मिशेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, जोश फिलिप (विकेट कीपर), मिचेल ओवेन, कूपर कोनोली, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, मैट कुहनेमन, जोश हेजलवुड
भारत - रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह
October 19, 08:32
भारत की पहले बैटिंग
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यानी टीम इंडिया पहले बैटिंग करते नजर आएगी। भारतीय टीम 3 ऑलराउंडर्स के साथ उतरी है।