भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज की शुरुआत भारत ने बहुत अच्छी की थी। पहले दिन न्यूजीलैंड के 5 विकेट सिर्फ 70 रन पर गिर गए थे। उसके बाद न्यूजीलैंड ने जबरदस्त वापसी की है और भारतीय गेंदबाज पस्त होते नजर आ रहे हैं। न्यूजीलैंड की ओर से दो बल्लेबाजों ने शतक लगाकर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया है। दूसरे दिन भी न्यूजीलैंड की अच्छी बल्लेबाजी जारी है और अब वह पहली पारी में भारत के सामने बड़ा स्कोर खड़ा करने की ओर बढ़ रहा है।

 

पढ़ें हर जरूरी अपडेट  

6:25 am

लंच के बाद गिरा 7वां विकेट

लंच के बाद के दूसरे ही ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने नाथन स्मिथ को आउट कर दिया।

5:52 am

एक और पार्टनरशिप हो रही मजबूत

भारत की मुश्किलें और बढ़ गई हैं क्योंकि हेनरी निकल्स को एक बार फिर अच्छा साथ मिल रहा है। ग्लेन फिलिप्स के आउट होने के बाद आए नाथन स्मिथ 41 गेंदों पर 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। इन दोनों के बीच 84 गेंदों पर 31 रनों की पार्टनरशिप हो चुकी है। अगर भारत इस पार्टनरशिप को जल्दी नहीं तोड़ पाता है और न्यूजीलैंड और बेहतर स्थिति में पहुंच जाएगा। 

5:49 am

लंच तक का स्कोर

लंच ब्रेक तक न्यूजीलैंड का स्कोर 6 विकेट पर 317 रन पहुंच गया है। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह को 3 और आकाश दीप को 2 विकेट मिले हैं।

5:48 am

दूसरे दिन अभी तक सिर्फ एक विकेट मिला

दूसरे दिन अब तक के खेल में भारत को सिर्फ एक कामयाबी मिली है। आकाश दीप ने ग्लेन फिलिप्स को बोल्ड किया लेकिन तब तक वह शतक बना चुके थे। भारत की मुश्किल यह है कि हेनरी निकल्स अभी भी जमे हुए हैं और 146 रन बनाकर खेल रहे हैं।