भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच आज सुबह 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होना था। बारिश के कारण पहले तो मैच में देरी की सूचना आई थी। BCCI ने बताया था कि बारिश के कारण हुई देरी के बाद टॉस 7:32 पर होगा और मैच 8 बजे शुरू होगा। इस बीच अचानक फिर से बारिश शुरू हो गई है। अगर बारिश और तेज होती है तो इस मैच के ओवर भी कम होने शुरू हो जाएंगे। पांच मैचों की इस सीरीज के दूसरे मैच में भी भारत को डकवर्थ लुइस नियम के चलते जीत मिली थी। भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि अभी तक खेले गए दोनों मैचों में से भारत ने दोनों में जीत हासिल की है। तीसरा वनडे मैच हैमिल्टन के सेडन पार्क में होना है और फिलहाल वहां बारिश हो रही है।
पढ़ें मैच का हर जरूरी अपडेट:
8:05 am
IND vs NZ 3rd ODI Live Score: सवा 8 बजे मैदान का निरीक्षण
हैमिल्टन से अच्छी खबर है। बारिश रुक गई है और भारतीय समयानुसार, सुबह 8:15 बजे मैदान का निरीक्षण किया जाएगा। मैदान से ज्यादातर कवर्स हटा दिए गए हैं। आउटफील्ड को सुखाया जा रहा है।
8:02 am
आ गई राहत की खबर
फिलहाल, हैमिल्टन में बारिश रुक गई है और 8:15 पर पिच का निरीक्षण किया जा सकता है। इसके बाद ही बताया जा सकता है कि मैच कितनी देर में शुरू हो पाएगा और कितने ओवर का होगा।
7:33 am
IND vs NZ 3rd ODI Live Score: बारिश रुकी लेकिन कवर्स नहीं हटे
हैमिल्टन में बारिश रुक गई है लेकिन सेडन पार्क की पिच से कवर्स नहीं हटाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, हवा काफी तेज बह रही है।
7:31 am
IND vs NZ 3rd ODI Live Score: हैमिल्टन में बारिश जारी, टॉस में देरी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरे वनडे में भी बारिश ने खलल डाला है, जिसके चलते टॉस समय पर नहीं हो सका है। BCCI ने बताया था कि टॉस 2 मिनट की देरी यानी भारतीय समयानुसार, सुबह 7:32 बजे होगा लेकिन हैमिल्टन के सेडन पार्क में बारिश फिर से लौट आई है। मैदान पर कवर्स लगा दिए गए हैं।
