वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप 2026 में भारत का प्रदर्शन रहा है। अमेरिका में चल रही इस प्रतियोगिता के चौथे दिन (8 अगस्त) तक भारत ने 3 मेडल जीत लिए हैं। आशीष यादव ने मेंस जैवलिन थ्रो इवेंट में 74.09 मीटर का थ्रो लगाकर सिल्वर जीता और मेडल का खाता खोला। वह नीरज चोपड़ा के बाद इस इवेंट में मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय बने।
नीरज ने 2016 में 86.48 मीटर के वर्ल्ड जूनियर रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। यह रिकॉर्ड आज भी उनके नाम है। नीरज अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियनशिप में में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय भी बने थे। इससे पहले सीमा पूनिया (2002) और नवजीत कौर ढिल्लों (2014) ने विमेंस डिस्कस थ्रो में क्रमश: सिल्वर और ब्रॉन्ज दिलाया था।
यह भी पढ़ें: अश्मिता चालिहा ने जीता कोरिया मास्टर्स का खिताब, फाइनल में चीनी शटलर को हराया
बसंत-शाहनवाज का कमाल
बसंत कुमार मेघवाल ने शनिवार को हाई जम्प में सिल्वर जीतकर इतिहास रचा। वह पहले ऐसे भारतीय हाई जम्पर बने, जिसने वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप में मेडल जीता। राजस्थान के श्री गंगानगर जिले से आने वाले 19 साल के बसंत ने 2.21 मीटर का जम्प लगाया। अल्जीरिया के यूनेस अयाची और ग्रेट ब्रिटेन के ओटिस पूल ने भी इतनी ही ऊंचाई का जम्प लगाया। तीनों में से कोई भी 2.24 मीटर की ऊंचाई नहीं पार कर सका। इसके बाद पिछली ऊंचाई यानी 2.21 मीटर की ऊंचाई को पार करने के प्रयासों की संख्या के आधार पर स्थानों का निर्धारण हुआ।
यूनेस अयाची ने अपने पहले प्रयास में ही 2.21 मीटर की ऊंचाई पार कर ली थी। ऐसे में उन्हें गोल्ड मिला। बसंत ने दूसरे, जबकि ओटिस पूल ने तीसरे प्रयास में यह ऊंचाई हासिल की थी। इसलिए उन्हें सिल्वर और ब्रॉन्ज दिया गया। बसंत के बाद शाहनवाज ने मेंस लॉन्ग जम्प में कमाल किया और 7.84 मीटर के बेस्ट प्रयास के साथ ब्रॉन्ज अपने नाम किया, जिससे मौजूदा प्रतियोगिता में भारत के मेडल की संख्या 3 पहुंच गई। पढ़िए इस प्रतियोगिता के इतिहास में भारत ने कब-कब मेडल जीते हैं।
यह भी पढ़ें: WTC 2025-26 में भारत के 9 टेस्ट बाकी, फाइनल में पहुंचने के लिए क्या करना होगा?
वर्ल्ड एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप में भारत के मेडल
- सीमा पूनिया (सिल्वर) - विमेंस डिस्कस थ्रो, 2002
- नवजीत कौर ढिल्लों (ब्रॉन्ज) - विमेंस डिस्कस थ्रो, 2014
- नीरज चोपड़ा (गोल्ड) - मेंस जैवलिन थ्रो, 2016
- हिमा दास (गोल्ड) - विमेंस 400 मीटर, 2018
- शैली सिंह (सिल्वर) - विमेंस लॉन्ग जम्प, 2021
- अमित खत्री (सिल्वर) - 10 हजार मीटर रेस वॉक, 2021
- मिक्स्ड टीम (ब्रॉन्ज) - 4x400 मीटर रिले, 2021
- मिक्स्ड टीम (सिल्वर) - 4x400 मीटर रिले, 2022
- रूपल चौधरी (ब्रॉन्ज) - विमेंस 400 मीटर, 2022
- सेल्वा प्रभु (सिल्वर) - मेंस ट्रिप जम्प, 2022
- आरती (ब्रॉन्ज) - 10 हजार मीटर रेस वॉक, 2024
- आशीष यादव (सिल्वर) - मेंस जैवलिन थ्रो, 2026
- बसंत कुमार मेघवाल (सिल्वर) - मेंस हाई जम्प, 2026
- शाहनवाज खान (ब्रॉन्ज) - मेंस लॉन्ग जम्प, 2026
