इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत से ही सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों को ऑरेंज कैप दी जा रही है। इस लीग का पहला सीजन 2008 में खेले गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श ने किंग्स XI पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के लिए खेलते हुए 11 मैचों में 616 रन बनाकर अपने नाम किया था। मार्श के अलावा मैथ्यू हेडन, माइकल हसी और डेविड वॉर्नर जैसे ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज भी इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड को जीत चुके हैं।
वॉर्नर सबसे ज्यादा 3 बार ऑरेंज कैप विनर रह चुके हैं। वह 2015, 2017 और 2019 सीजन में टॉप स्कोरर रहे। उनके अलावा क्रिस गेल और विराट कोहली ही दो ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एक से ज्यादा बार यह कारनामा किया है। गेल ने 2011 और 2012 सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। वहीं कोहली 2016 और 2024 में रन बनाने के मामले में सबसे आगे रहे। कोहली ने 2016 सीजन में रिकॉर्ड 973 रन ठोके थे। शुभमन गिल 2023 सीजन में उनके रिकॉर्ड के करीब पहुंचते दिख रहे थे लेकिन वह 890 रन तक ही रुक गए। यहां देखिए अब तक के सभी ऑरेंज कैप विनर्स की लिस्ट:-
यह भी पढ़ें: IPL 2026 में नई सलामी जोड़ी के साथ उतरेगी CSK, कप्तान ऋतुराज ने किया खुलासा
IPL ऑरेंज कैप विनर लिस्ट
- 2008 - शॉन मार्श (KXIP) - 616 रन
- 2009 - मैथ्यू हेडन (CSK)- 572 रन
- 2010 - सचिन तेंदुलकर (MI) - 618 रन
- 2011 - क्रिस गेल (RCB) - 608 रन
- 2012 - क्रिस गेल (RCB) - 733 रन
- 2013 - माइकल हसी (CSK) - 733 रन
- 2014 - रॉबिन उथप्पा (KKR) - 660 रन
- 2015 - डेविड वॉर्नर (SRH) - 562 रन
- 2016 - विराट कोहली (RCB) - 973 रन
- 2017 - डेविड वॉर्नर (SRH) - 641 रन
- 2018 - केन विलियमसन (SRH) - 735 रन
- 2019 - डेविड वॉर्नर (SRH) - 692 रन
- 2020 - केएल राहुल (KXIP) - 670 रन
- 2021 - ऋतुराज गायकवाड़ (CSK) - 635 रन
- 2022 - जोस बटलर (RR) - 863 रन
- 2023 - शुभमन गिल (GT) - 890 रन
- 2024 - विराट कोहली (RCB) - 741 रन
- 2025 - साई सुदर्शन (GT) - 759 रन
